जिले में 56.54 प्रतिशत मतदान, मतदाताओं में रहा उत्साह

panchayat chunavअजमेर, 16 जनवरी। अजमेर जिले में प्रथम चरण के पंचायतीराज चुनाव के तहत मतदाताओं में जोरदार उत्साह रहा। जिला परिषद के 14 वार्डो तथा पंचायत समिति के 77 वार्डो के लिए आज 56.54 प्रतिशत मतदान हुआ।
पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण मंे आज भिनाय, जवाजा एवं पीसांगन पंचायत समिति के 77 वार्डो तथा जिला परिषद के 14 वार्डो के लिए मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. आरूषी मलिक तथा चुनाव से जुड़े विभिन्न अधिकारियों ने पूरे दिन चुनाव निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यवस्थाओं पर नजर बनाएं रखी।
प्रथम चरण में कुल 56.54 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत समिति भिनाय में 60.68 प्रतिशत, जवाजा में 48 प्रतिशत तथा पीसांगन में 60.93 प्रतिशत मतदान हुआ।

सरपंच व वार्ड पंच के चुनाव की प्रक्रिया कल से शुरू
अजमेर, 16 जनवरी। पंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण में पंच व सरपंच के चुनाव की प्रक्र्रिया कल 17 जनवरी से शुरू होगी। मतदान 18 जनवरी व उप सरपंच का चुनाव 19 जनवरी को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ आरूषी मलिक ने बताया कि प्रथम चरण में पंचायत समिति भिनाय की 24, जवाजा की 36 तथा पीसांगन की 41 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच व सरपंच के चुनाव होंगे। नामांकन कल 17 जनवरी को होगा। मतदान 18 जनवरी को प्रातः 8.00 से शाम 5.00 बजे तक होगा। इसके पश्चात मतगणना होगी। उप सरपंच का चुनाव 19 जनवरी को होगा।

मिलेगा सवैतनिक अवकाश
अजमेर, 16 जनवरी। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव 2015 के तहत सभी चरणों में मतदान दिवस पर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रा में सवैतनिक अवकाश रहेगा। जिन क्षेत्रों में मतदान होना है उन क्षेत्रों में निवास कर रहे कामगारों को सवैतनिक अवकाश की सुविधा मिलेगी।

error: Content is protected !!