



ब्यावर 16 जनवरी। पंचायत आम चुनाव-2015 के तहत आज प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान के दौरान पंचायत समिति पीसांगन व जवाजा के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं ने पहुंच कर पूरे उत्साह व उमंग के साथ मतदान किया। मतदान केन्द्रों पर कई स्थानों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें नजर आई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा की गई माकूल व्यवस्थाओं व सुरक्षा के बीच मतदाताओं ने निर्भीक होकर मतदान किया।
पंचायत समिति पीसांगन की ग्राम पंचायत सराधना के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 133 पर सुबह 11.30 बजे तक कुल 1085 मतदाताओं में से 242 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 134 पर 852 मतदाताओं में से 95 एवं बूथ संख्या- 135 पर 882 मतदाताओं में से 100 मतदाताओं ने मतदान किया।
पंचायत समिति पीसांगन की केसरापुरा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र के बूथ संख्या-71 पर दोपहर 12 बजे तक 1018 मतदाताओं में से 76 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 72 पर 982 मतदाताओं में से 240 ने, बूथ संख्या- 73 पर 923 मेें से 218 एवं बूथ संख्या- 74 पर 608 में से 66 मतदाताओं ने मतदान किया था। पंचायत समिति पीसांगन की ग्राम पंचायत मांगलियावास के राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 67 पर दोपहर 12.30 बजे तक 874 मतदाताओं में से 270 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 68 पर 878 में से 177, बूथ संख्या- 69 पर 925 में से 190 एवं बूथ संख्या-70 पर 674 में से 148 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।
पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत नून्द्री मालदेव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 20 पर दोपहर 1.15 बजे तक कुल 821 मतदाताओं में से 230 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी मतदान केन्द्र पर बूथ संख्या- 21 पर 1195 में से 226, बूथ संख्या- 22 पर 1212 में से 67, बूथ संख्या- 23 पर 1168 में से 142 एवं बूथ संख्या- 24 पर 1040 में से 16़4 मतदाताओं ने मतदान किया। ग्राम पंचायत अतीतमण्ड पर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था। यहां राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र पर महिलाओं व पुरूष लम्बी कतारों में नजर आये। इस मतदान केन्द्र के बूथ संख्या-48 पर दोपहर 2 बजे तक कुल 852 मतदाताओं में से 400 मतदाताओं ने मतदान किया। यहीं पर बूथ संख्या-49 पर 495 मंे से 202 ने, बूथ संख्या- 50 पर 1189 में से 337 ने एवं बूथ संख्या- 51 पर 571 में से 250 मतदाताओं ने मतदान किया।
ग्राम पंचायत राजियावास के राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 37 पर दोपहर 2.30 बजे तक कुल 659 मतदाताओं में से 312 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 38 पर 853 में से 395 ने, बूथ संख्या- 39 पर 682 में से 350 ने बूथ संख्या-40 पर 801 में से 273 ने एवं बूथ संख्या- 41 पर 706 में से 195 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। जवाजा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 65 पर दोपहर 2.45 बजे तक कुल 927 मतदाताओं में से 310 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 66 पर 796 में से 310 ने, बूथ संख्या- 67 पर 581 में से 163 ने एवं बूथ संख्या-68 पर 1106 में से 417 मतदाताओं ने मतदान किया। ग्राम पंचायत देवाता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 103 पर अपरान्ह् 3 बजे तक कुल 929 में से 442 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 104 पर 772 में से 332 मतदाताओं ने मतदान किया। ग्राम पंचायत नरबदखेडा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र के बूथ संख्या- 57 पर अपरान्ह् 3.30 बजे तक कुल 1358 में से 475 मतदाताओं ने मतदान किया। इसी मतदान केन्द्र के बूथ संख्या-58 पर 842 में से 521, बूथ संख्या-59 पर 300 में से 155 एवं बूथ संख्या-60 पर 901 में से 216 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।
वृद्धजनों, महिलाआंे व युवा मतदाताओं ने किया मतदान
पंचायत आम चुनाव-2015 के तहत आज प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए मतदान के दौरान पंचायत समिति पीसांगन व जवाजा की कई ग्राम पंचायतों पर मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था। कई मतदाता वृद्धावस्था, शारीरिक अक्षमता, के बावजूद मतदान केन्द्रों पर पहुंचे और मतदान किया।
पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत नून्द्रीमालदेव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र पर 95 वर्ष के वृद्धजन घेवरचन्द का उत्साह देखते ही बनता था। अस्वस्थ होने के बावजूद वो अपने पुत्रों के सहारे मतदान केन्द्र पहुंचे और मतदान किया। इसी मतदान केन्द्र पर 75 वर्षीया गुलाबी देवी भी लकडी के सहारे मतदान करने पहुंची, उन्होंने कहा कि वो सभी चुनावों में मतदान जरूर करती है। नव युवा मतदाता 20 वर्षीया अंतरकंवर ने बताया कि मतदान करना सभी का अधिकार व कर्त्तव्य है, वह पहली बार मताधिकार का उपयोग कर काफी प्रसन्न है। पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत नरबदखेडा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था, यहां पर बडी संख्या में महिलाएं घूंघट में मतदान केन्द्रों पर पहुंची और मताधिकार का उपयोग किया।