शिविर लगाकर 400 नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा

bjp logoअजमेर 20 जनवरी 2015। भारतीय जनता पार्टी सूचना प्रोधोगिकि प्रकोष्ठ द्वारा आज शाम बजरंगगढ़ चैराहे पर भाजपा का सदस्यता अभियान शिविर लगाकर 400 नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा। लोगों मे भाजपा से जुड़ने का उत्साह देखा गया। जनसमुदाय स्वयं आगे आकर शिविर मे भाजपा से जुड़ रहा है। विशेषकर युवा पीढ़ी मे नरेंद्र भाई मोदी से जुड़ने का जज्बा देखने को मिला। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं के कार्य की सराहना करते हुए आगे भी इसी प्रकार तन मन से कार्य करने को कहा।
जिला प्रचार मंत्री एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शरद गोयल ने बताया की यह एक महाअभियान है, देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सपना है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बने यह जब ही संभव है तब प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता निभाये। देश को कांग्रेस मुक्त बनाए की यह पहली कड़ी है। अत हम सभी कार्यकर्ताओं को इस महायज्ञ मे आहुति देनी चाहिए। प्रकोष्ठ द्वारा आगे भी शहर मे अन्य स्थानों पर इस प्रकार के शिविर लगाकर जनता को भाजपा से जोड़ने का काम किया जाएगा ।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ के अनीश मोयल, अनुपम गोयल, ताराचंद सब्लानिया, विजय ईनानी, घनश्याम खत्री, विजय काकानी, मोहित बंसल, रोहित यादव, राहुल चैहान, मेहुल गर्ग, हितेश वर्मा, रचित कच्छवा सहित शहर भाजपा सूचना प्रोधोगिकि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शरद गोयल
प्रचार मंत्री, भाजपा शहर जिला
9414002132

error: Content is protected !!