
दिल्ली की अभूतपूर्व जीत का जश्न आज आम आदमी पार्टी अजमेर ने गांधी भवन चौराहे पर मिठाई बाँट कर मनाया और साथ ही दरगाह में चादर चढ़ा कर और पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में माथा टेक कर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया और प्रार्थना की कि जनता ने पार्टी पर जो विश्वास जताया है पार्टी उस पर खरी उतरे….
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद् की सदस्य कीर्ति पाठक ने कहा कि –
” दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत व्यवस्था परिवर्तन हेतु जनता का शंखनाद है …
देश की जनता अब एक matured लोकतंत्र की ओर कदम बढ़ा चुकी है …
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की अभूतपूर्व सफलता इस बात का ञोतक है कि जनता ने 66 सालों के राजनैतिक पार्टियों के शोषण को नकार कर अब अपने आप को चुना है …
अरविन्द केजरीवाल के सफल नेतृत्व में पार्टी अपने मुद्दों, यथा महिला सुरक्षा, बिजली और पानी इत्यादि को ,जनता तक पहुंचाने में सफल रही है ….
पार्टी ने सकारात्मक राजनीति का बीज बोया है और व्यवस्था परिवर्तन का बीड़ा उठाया है …
साथ ही पार्टी ने धर्म आधारित राजनीति को नकारते हुए सार्थक मुद्दों की राजनीति का आगाज़ किया है ….
पार्टी ने ये सिध्द कर दिया कि बिना शराब और पैसा बांटे भी चुनाव जीते जा सकते हैं …
अब आम आदमी पार्टी अरविन्द केजरीवाल जी के सफल नेतृत्व में भ्रष्टाचारविहीन भारत का स्वप्न साकार करने की दिशा में अपने कदम बढ़ा चुकी है …”
कार्यक्रम में दीपक गुप्ता ,यश मेहता ,मुकेश बाखरू ,पाठक साब ,मोंटी राठौड़ ,नरेंद्र यादव, सर्वेश्वर पारीख, दिव्य गुप्तअ ,किरण कुमारी, सतीश बैरवा ,सुनील भार्गव, दुष्यंत कुमार, जावेद खान दीपक कुमार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे ..