अजमेर, 10 फरवरी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त कुमार गेरा के निर्देशानुसार सतर्कता दलों द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए की गई प्रभावी कार्यवाही के तहत मंगलवार को विभिन्न वृत्तांे के 146 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की जाकर कुल 98 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ कर कुल 20 लाख 20 हजार 932 रूपए का राजस्व वसूली का निर्धारण किया गया।
निगम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) श्री राममूर्ति जोशी ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए 10 फरवरी को की गई कार्यवाही के तहत बिजली चोरी के सामने आए मामलों में अजमेर वृत्त में 17 स्थानों पर जांच की गई जिनमें 9 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी जहां कुल एक लाख 28 हजार 200 रूपए का राजस्व वसूली का निर्धारण किया गया जबकि भीलवाड़ा वृत्त में 29 स्थानों पर जांच कर 25 स्थानांे पर बिजली चोरी पकड़ी जहां 2 लाख 50 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। नागौर में 14 स्थानों पर जांच कर 10 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी जहां 81 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। झुंझुनूं वृत्त मंे 13 स्थानों पर जांच कर 12 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी जहां एक लाख 84 हजार 828 रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। सीकर में 24 स्थानों पर जांच कर 12 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी जहां 4 लाख 54 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया।
उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ में 7 स्थानों पर जांच कर 5 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी जहां एक लाख 50 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। वहीं प्रतापगढ़ में 15 स्थानों पर जांच कर 12 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ते हुए 42 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। डूंगरपुर में 7 स्थानों पर जांच कर एक स्थान पर बिजली चोरी पकड़ी जहां 21 हजार 904 रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। राजसमंद में 12 स्थानों पर जांच कर 4 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी जहां 6 लाख 29 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया तथा उदयपुर में 8 पर जांच की जहां सभी जगह बिजली चोरी पकड़ते हुए 80 हजार रूपए का राजस्व वसूली का निर्धारण किया गया। इसी दिन विभिन्न वृत्तों में कुल 26 मोबाइल टावरों की भी जांच की गई।
—000—
लाईनमैन प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी
अजमेर, 10 फरवरी। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ के अजमेर शहर वृत्त के तकनीकी कर्मचारियों का लाईनमैन प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को भी जारी रहा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन सी.आई.आर.ई द्वारा मनोनीत विशेषज्ञ सेवा निवृत मुख्य अभियन्ता (आर.ई.सी.), नई दिल्ली श्री ए.के. .भगत एवं सेवा निवृत उप मुख्य अभियन्ता (जयपुर डिस्काॅम) श्री ए.आर. महनोत द्वारा ट्रांसफार्मर के रख रखाव/ मरम्मत, कलैक्शन, लाईन का निर्माण, नई लाईनें चालू करना, अर्थिंग, लाईनों का रख-रखाव, मीटरों व उनकी कार्यशैली एवं फ्यूज गार्डिंग से सम्बन्धित विषयों में प्रशिक्षण दिया। दिवस के अन्तिम सत्रा में लेखाधिकारी (अ.जि.वृ.) श्री प्रदीप मोरानी ने मीटर रीडिंग/ बिलिंग व कलैक्शन, राजस्व के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की।
अधीक्षण अभियन्ता (अ.श..वृ.) श्री वी.एस. भाटी ने जानकारी दी की प्रशिक्षण का तृतीय दिवस गुरूवार 11.02.2015 प्रायोगिक प्रशिक्षण हेतु रखा गया है जिसके अन्तर्गत प्रशिक्षणार्थियों को 33/11 केवी सब स्टेशन हाथीभाटा पावर हाऊस पर सुरक्षा सम्बन्धी एवं सुरक्षा उपकरणों के उपयोग व विद्युत दुर्घटना रोकने सम्बन्धी प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जायेगा एवं प्रशिक्षणाथियों सुरक्षा उपकरणों के उपयोग संबंधीे एक लघु फिल्म भी दिखाई जायेगी एवं दोपहर बाद बस द्वारा गेगल स्थित निजी फर्म पर ट्रांसफाॅर्मर मरम्मत संबंधी भौतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा एवं मदार में स्थित मीटर लैब व मीटर टेस्टिंग के बारें में प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। साथ ही निगम के मदार स्थित स्टोर का भ्रमण भी कराया जायेगा व संबंधित जानकारी प्रदान की जायेगी।