पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर शहर भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि

IMG_20150211_173621IMG_20150211_160306अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पार्षद दल की बैठक आज शाम 4 बजे स्थानीय होटल दाता इन मे आहूत की गयी।
बैठक की जानकारी देते हुए शहर जिलाध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने बताया की आज जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के प्रेरणा स्त्रोत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस है। इस अवसर पर शहर भाजपा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया, साथ ही कल नगर निगम की साधारण सभा की बैठक एवं वार्षिक बजट की तैयारी हेतु पार्षद दल व जिला पदाधिकारियों की बैठक कर चर्चा की गयी, जिससे अजमेर के हित मे निगम का बजट बने एवं उस पर सार्थक चर्चा हो।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री श्री श्रीकिशन सोनागरा ने पण्डित दीनदयाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से उनके जीवन से शिक्षा लेने का सुझाव दिया, उन्होने कहा की दीनदयाल जी का जीवन एक आदर्श जीवन है, सादा जीवन उच्च विचार के पोषक पंडित जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज हित व जनसंघ को मजबूत करने मे समर्पित कर दिया। पंडित जी का मानना था की संगठन को सुव्यवस्थित व अनुशाशित चलाने के लिए कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण जरूरी है, इसके लिए उन्होने जनसंघ मे प्रशिक्षण शिविर लगाने की शुरुआत की, जिसका परिणाम है की आज भाजपा मजबूत संगठन के रूप मे देश हित मे काम कर रहा है।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने इस अवसर पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा की दीनदयाल जी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। उनके एकात्म दर्शन को भाजपा ने अपनाया, कार्यकर्ताओं को उनकी जीवनी पढ़नी चाहिए एवं उसे आत्मसात करना चाहिए, यही पण्डित जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सदस्यता अभियान पर बोलने हुए श्री देवनानी ने कहा की अजमेर के कार्यकर्ता मे क्षमता है की यदि वह सोच ले तो किसी भी लक्ष को प्राप्त कर सकता है।
शहर जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के संयोजक श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत ने सदस्यता अभियान को गति देने को कहा। वहां उपस्थित सभी जिला पदाधिकारियों एवं वार्ड प्रभारियों को सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने का आव्हान किया, जिस पर वहां उपस्थित बजरंग मण्डल के प्रभारी जे.के.शर्मा, पृथ्वीराज मण्डल के योगेष शर्मा, आर्य मण्डल के नरपतसिंह व आदर्ष मण्डल के प्रभारी घीसू गढ़वाल ने आगामी 10 दिनों मे लक्ष प्राप्ति करने का प्रयास करने का आष्वासन दिया। इस हेतु प्रदेश नेतृत्व ने मण्डल स्तर पर 10 दिवसीय प्रवासी योजना भी शुरू की। इस हेतु अजमेर मे आदर्श मण्डल मे शिवशंकर हेडा, पृथ्वीराज मण्डल मे श्री धर्मेश जैन, बजरंग मण्डल मे श्री सोमरत्न आर्य, दाहिरसेन मण्डल मे श्री रमेश सोनी, आर्य मण्डल मे श्री धर्मेन्द्र गहलोत व झलकारीबाई मण्डल मे श्री घीसुलाल गढ़वाल को प्रवासी कार्यकर्ता लगाया गया। बूथ स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई तथा मण्डल संयोजकों को प्रत्येक बूथ प्रभारी को आने वाले एक सप्ताह में अपने बूथ क्षैत्र में सदस्यता अभियान को गति से चलाने के निर्देष देने को कहा गया।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की बैठक आज होटल दाता इन, अजमेर पर सांय 6.00 बजे आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुये शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव ने वहां उपस्थित सभी जिला पदाधिकारियों एवं वार्ड प्रभारियों को सदस्यता अभियान को तेज गति से चलाने का आव्हान किया, जिस पर वहां उपस्थित बजरंग मण्डल के प्रभारी जे.के.शर्मा, पृथ्वीराज मण्डल के योगेष शर्मा, आर्य मण्डल के नरपतसिंह व आदर्ष मण्डल के प्रभारी घीसू गढ़वाल ने आगामी 10 दिनों मे लक्ष प्राप्ति करने का प्रयास करने का एवं युवा मोर्चा ने पूरे अभियान में 20000 नये सदस्य बनाने का आष्वासन दिया। प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता निभायेगा। बूथ स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई तथा मण्डल संयोजकों को प्रत्येक बूथ प्रभारी को आने वाले एक सप्ताह में अपने बूथ क्षैत्र में सदस्यता अभियान को गति से चलाने के निर्देष देने को कहा गया।
सदस्यता अभियान के प्रभारी व शहर जिला महामंत्री सुरेन्द्रसिंह शेखावत ने इस अवसर पर भाजपा विष्व की सबसे बड़ी पार्टी बने का आव्हान करते हुये वार्डो में सदस्यता अभियान का कार्य देख रहे प्रभारियों को बूथ टोली के साथ घर-घर पहुच कर सभी लोगों को भाजपा से जोड़ने का निवेदन किया। देष भर में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिये युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, एस.टी.मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा को सदस्यता अभियान में आम जन को जोड़ने के लिये नगर के प्रमुख चैराहो पर षिविर लगा कर सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौपी। कार्यक्रम का संचालन शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी ने किया ।
बैठक में पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, शहर जिला उपाध्यक्ष घीसू गढ़वाल, विकास सोनगरा, श्रीमती सम्पत भाटी, तिलकसिंह रावत, सतीश बंसल, शहर जिला मंत्री राजेश घाटे, नरपतसिंह, दीपेन्द्र ललवानी, रश्मि शर्मा, जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल सहित युवा मोर्चा के देवेन्द्रसिंह शेखावत, अनुसूचित मोर्चा के गोपाल चैहान, अनुसूचित मोर्चा प्रकाश मीणा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, राजेंद्र राठोड़, सोहन शर्मा, रमेश मारू, दिनेश चैहान आदि कार्यकर्ता मौजूद थे । साथ ही पार्षद दल के श्री भागीरथ जोशी, सम्पत सांखला, जे के शर्मा, भारती श्रीवास्तव, यशोदानंदन चैहान, हेमंत सांखला, विजय खंडेलवाल, मनोज मिश्रा, श्रीमति हेमलता, भगवान खरे, राजेंद्र प्रजापति, वासुदेव कुंदनानी, मधु जौनवाल, दायलराम सवासिया, रमेश चेलानी, महेंद्र जादम आदि पार्षद मौजूद थे। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेडा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
शरद गोयल
प्रचार मंत्री, भाजपा शहर जिला
9414002132

error: Content is protected !!