मौसम बदलने के साथ बढ़ा मोयले का प्रकोप

imagesअजमेर। गर्मी शरू होने के साथ ही शहर में मोयले का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरों की अधिकता के चलते गुरवार को दुपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।शहर की सड़कों पर बारीक कीड़ों की तादाद ज्यादा होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को चश्मा लगाने और मुँह पर कपड़ा लपेटने पर मजबूर कर दिया।
आज सुबह से ही शहर में मोयले के झुंड दिखाई दिये। मोयले के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दुपहिया वाहन चालक को हुई मोयले के आखों में जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वही आखों को नुकसान भी हो सकता है। आज सुबह धुप खिलते ही मोयले की संख्या में इजाफा हुआ।
विजय कुमार हंसराजानी

error: Content is protected !!