अजमेर शहर बनेगा पाॅलीथिन फ्री सिटी

शहर के फुटपाथ होंगे अतिक्रमण से मुक्त, एडीएम सिटी के नेतृत्व में कमेटी गठित
शहर से लावारिस पशुओं को बाहर करने के लिए निकाला जाएगा स्थायी हल
स्मार्ट सिटी योजना के लिए 19 सब कोर ग्रुप गठित, संयोजक नियुक्त 
डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर
डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर

अजमेर, 25 फरवरी। संभागीय आयुक्त डाॅ. धर्मेन्द्र भटनागर ने स्मार्ट सिटी अजमेर को पाॅलीथिन फ्री सिटी बनाने तथा शहर के फुटपाथों से सभी तरह के स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। शहर से लावारिस पशुओं को हटाने तथा शहर में चल रहे तबेलों को स्थानान्तरित करने के लिए स्थायी हल निकाला जाएगा। स्मार्ट सिटी योजना क्रियान्वयन, विजन डाॅक्यूमेन्ट तैयार करने तथा डी.पी.आर आदि तैयार करने में सहयोग के लिए 19 सब कोर ग्रुप गठित कर उनके संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
संभागीय आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी योजना के लिए गठित हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष डाॅ. भटनागर ने बुधवार को स्मार्ट सिटी कोर ग्रुप की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अजमेर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से और पूरे मन से प्रयास करने होंगे। शहर को साफ, सुन्दर और सुरक्षित बनाना होगा।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि पाॅलीथिन शहर की सफाई और पर्यावरण की रक्षा में सबसे बड़ी बाधक है। इस पर सरकार ने रोक भी लगा रखी है। शहर को पाॅलीथिन मुक्त बनाया जाएगा। Û
उन्होंने कहा कि किसी भी रास्ते पर पैदल चलने वालों का सबसे बड़ा हक है। इसीलिए फुटपाथ बनाए जाते है। फुटपाथ का उपयोग वृद्ध, महिलाएं, बच्चे, गरीब एवं अन्य वर्गो के लोग करते है। अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं अन्य विभागों द्वारा स्मार्ट सिटी में फुटपाथ को विकसित किया जाएगा। शहर में फुटपाथ पर जहां भी स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हैं। उन्हे हटाया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर श्री हरफूल सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि लावारिस पशु शहर के यातायात, नागरिकों की सुरक्षा एवं सफाई में बाधक हैं। लावारिस पशुओं को शहर से बाहर करने तथा शहर के विभिन्न तबेलों को अन्यत्रा स्थानान्तरित करने की योजना तैयार की जाएगी।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि अजमेर साईकिल संस्कृति के लिए हर दृष्टि से उपयुक्त शहर हैं। अजमेर में साईकिल चालन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

error: Content is protected !!