चेटीचण्ड के मौके पर एक ही जूलुस निकलेगा

jhulelalअजमेर 10 मार्च। सिन्धी समाज के इष्ट देव श्री झुलेलाल जी की जयन्ति चेटीचण्ड के अवसर पर शहर में निकाले जाने वाली शोभायात्रा को लेकर उत्पन्न गतिरोध समाप्त हो गया है एवं अब बड़े पैमाने पर एक ही शोभायात्रा निकाली जायेगी।
यह जानकारी देते हुए अजमेर पुज्य सिन्धु पंचायत महासमिति के अध्यक्ष हरी चन्दनानी ने बताया कि मंगलवार को इस सम्बन्ध में एक वृहद बैठक हुई जिसमें समाज को सभी प्रमुख व प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया इसमें समाज के लोगों को गतिरोध के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी जिसमें मुख्य रूप से कुछ सुझाव थे। इस पर पूज्य झूलेलाल धाम सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी पदम लख्यानी ने जानकारी दी कि मुख्य रूप से सुझावों को मान लिया गया है, जिसमें झांकियो को नगद राषी बढ़ा दी गयी है साथ ही पुरूस्कार की नगद राषी भी नई घोषणा की गयी है। इस समझोता वार्ता में कन्हैया लाल मुखी, लक्ष्मण कोटवानी और तुलसी सोनी ने अथक प्रयास किये।
बैठक की अध्यक्षता श्री हरिष वरयानी ने की। खचाखच भरे हाल में पधारे हुये मेहमानों का हरी चन्दनानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में नरेन शाहनी भगत, कंवल प्रकाष किषनानी, गिरधर तेजवानी, भगवान कलवानी, जगदीष अबिचन्दानी, भगवान कोटाई, रमेष टिलवानी, रमेष चेलानी और अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
 
हरी चन्दनानी
अध्यक्ष,
अजमेर पुज्य सिन्धु पंचायत महासमिति
मों. 9649750811
error: Content is protected !!