चौरसिया का साक्षात्कार दूरदर्शन पर

DD raj 222अजमेर/ डीडी राजस्थान  के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘सृजन‘ के तहत अजमेर के रंगकर्मी एवं साहित्यकार उमेश कुमार चौरसिया से साक्षात्कार सोमवार 16 मार्च, 2015 को अपरान्ह 3.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध रचनाधर्मी प्रेमचंद गांधी नाटककार चौरसिया से उनके 28 वर्षाें के नाट्य लेखन व बाल रंगमंच के प्रति योगदान के संदर्भ में हिन्दी रंगमंच की वर्तमान स्थिति पर सार्थक व रोचक चर्चा भी करेंगे। बातचीत में बीकानेर के लेखक सुनील गज्जाणी भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि साहित्य अकादमी बाल साहित्यकार सम्मान से सम्मानित चौरसिया द्वारा हिन्दी व राजस्थानी में लिखित 65 से अधिक नाटक 14 नाट्यकृतियों में प्रकाशित हुए हैं, इनमें अधिकांश नाटक बच्चों के लिए ही हैं। नाट्य विधा के माध्यम से बच्चों में संस्कार और जीवनमूल्यों के निरूपण के लिए वे सतत् प्रयत्नशील रहते हैं।

error: Content is protected !!