विशेष सफाई अभियान जारी, सैकड़ो किलोमीटर सड़कों की सफाई

अजमेर, 10 मार्च। राज्य सरकार के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा । अब तक सैकड़ों किलोमीटर सड़कों की सफाई की जाकर 400 से अधिक मैट्रिक टन कचरा उठाया गया है। सफाई अभियान की निगरानी के लिए जिला कलक्टर ने 12 अधिकारियों को सर्किलवार नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विशेष सफाई अभियान के दूसरे दिन भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया गया। नगर निगम के अनुसार दो दिनों में सैकड़ो किलोमीटर सड़कों की सफाई की जाकर 400 से अधिक मैट्रिक टन कचरा उठाया गया है।  जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्किलवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए है।
जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्व मंडल की उपनिबन्धक ज्योति ककवानी, जलदाय विभाग के एसी श्री वी.के.शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री नारायण लाल मीणा, ए.वी.वी.एन.एल. के एसी श्री एस.एन.चावला, डी.एस.ओ.श्री सुरेश कुमार सिंधी, श्री वी.एस.भाटी, श्री राजेश डागा, श्री एम.एल.भाटी, श्रीमती सीमा शर्मा, श्री हरिश गोयल, श्रीमती दीप्ति शर्मा एवं श्री बी.एल.बैरवा को नोडल अधिकारी बनाया है।
सफाई अभियान की अब तक की प्रगति
नगर निगम द्वारा दिनांक 10 मार्च तक 305 किलोमीटर सड़कों की सफाई, 31.5 किलोमीटर नाली व नाला सफाई, 403 मैट्रिक टन कचरा उठाव, 68 सार्वजनिक मूत्रालय व शौचालय की सफाई, 2 सार्वजनिक पार्कों की सफाई, 16 किलो प्लास्टिक जब्ती एवं 210 बैनर पोस्टर हटाए जाने का कार्य किया गया है।
error: Content is protected !!