संवेदनशील व सजग रहें- किशोर कुमार

किशोर कुमार
किशोर कुमार

अजमेर, 10 मार्च। अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने कहा कि चिकित्सा व स्वास्थ्य संबंधी राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुुंचाने के लिए संवेदनशील व सजग होकर कार्य करने की आवश्यकता है।

श्री कुमार आज जिला कलेक्टेªट सभाागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति समाज व राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है, अतः स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों, योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वच्छता व सफाई की उचित व्यवस्था को सुनिश्चित करने की बात कही।
उन्होंने मुख्यमंत्राी निशुल्क दवा योजना, जांच योजना, मातृ स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, शिशु स्वास्थ्य, परिवार कल्याण कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिशु कल्याण कार्यक्रम, मोबाइल मेडिकल यूनिट, बायोमेडिकल वेस्ट मेनेजमेंट, शुभलक्ष्मी योजना आदि के तहत जिले में किए गए विभागीय कार्याें व लक्ष्यों की समीक्षा की एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. राजेश खत्राी ने बताया कि विभाग के अन्तर्गत कार्यरत लगभग 68 सूचना सहायकों को चुनाव कार्य व अन्य प्रयोजनों से विभिन्न विभागों में लगाया गया था। जिससे विभाग में डाटा एन्ट्री व अन्य कार्य प्रभावित हुए है, उक्त सूचना सहायकों को शीघ्र ही अन्यत्रा स्थानों से कार्यमुक्त कर पुनः विभागीय कार्य हेतु लगाया जाना आवश्यक है। जिस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने 44 सूचना सहायकों को शीघ्र ही रिलीव करने संबंधी निर्देश प्रदान किए।
डाॅ. खत्राी ने आठों ब्लाॅक की संस्थागत प्रसव संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिले में जवाजा, भिनाय, अरांई, मसूदा व पीसांगन ने निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है, इस संबंध में विशेष कार्ययोजना तैयार कर लक्ष्यों को प्राप्त करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने टीकाकरण, प्रसव, जननी सुरक्षा योजना संबंधी कार्य व लक्ष्यों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के प्रत्येक ब्लाॅक में दो टीम बनाकर स्कूलों, आंगनबाडी में स्वास्थ्य परीक्षण कर स्क्रीनिंग का कार्य जुलाई 2014 से किया जा रहा है। स्क्रीनिंग के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व जिला चिकित्सालय में रैफर किया जाता है। पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के तहत जिले में कुल पंजीकृत सोनोग्राफी सेन्टर की संख्या 102 है। जिले में सोनोग्राफी सेन्टरों पर कुल 173 आकस्मिक निरीक्षण किए गए है।
उन्होंने बताया कि शुभलक्ष्मी योजना के तहत जिले में अप्रेल 2014 से जनवरी 2015 तक सरकारी व निजी अधिकृत चिकित्सा संस्थानों में कुल 41 हजार 98 संस्थागत प्रसव हुए, जिनमें 19 हजार 449 बालिकाओं का जन्म हुआ, उनको 3 करोड 654 लाख रूपए के चैक जारी कर लाभान्वित किया गया है। जिले के 7 ब्लाॅक में मेडिकल मोबाइल यूनिट कार्यरत है, जिसके द्वारा प्रत्येक माह 20 कैम्प लगाए जाते है। इस अवसर पर उन्होंने शहरी क्षेत्रा में पहाडगंज, गुलाबबाडी, वैशालीनगर, रामगंज में डिस्पेन्सरी हेतु भूमि आवंटन करने की आवश्यकता बताई। साथ ही ब्लाॅक भिनाय, केकडी, पीसांगन, श्रीनगर, किशनगढ अरांई में विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु भू आवंटन की मांग भी प्रस्तुत की।
प्रभारी ड्रग वेयर हाउस डाॅ. मोहित देवल ने बताया कि मुख्यमंत्राी निशुल्क दवा योजना के अन्तर्गत जिले में दवाओं का समुचित स्टाॅक उपलब्ध है।  जिसके तहत 374 प्रकार की दवाएं उपलब्ध है, साथ ही टिटनेस व एंटी वेनम इंजेक्शन भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिसकी नियमित आपूर्ति व माॅनिटरिंग की जा रही है। मुख्यमंत्राी निशुल्क जांच योजना के तहत कुल 8 लाख 50 हजार रूपए की जांचे निशुल्क की गई है।
इस अवसर पर अजमेर शहर के प्रवेश मार्गो पर स्मोक फ्री सिटी अजमेर के होर्डिंग्स लगाने, दुकानों पर सिगरेट का प्रचार-प्रसार के पोस्टर व होर्डिंग्स हटाने संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार ने कहा कि 15 अगस्त 2014 से अजमेर को धूम्रपान मुक्त शहर घोषित किया गया है। इस संबंध में प्रवेश मार्गों पर स्मोक फ्री सिटी के होर्डिंग संबंधी डिजाइन व लोगो तैयार कर प्रस्तुत करने पर अजमेर विकास प्राधिकरण के माध्यम से होर्डिंग लगवाएं जा सकेंगे। साथ ही उन्होंने दुकानों पर धूम्रपान संबंधी प्रचार के होर्डिंग के संबंध में कार्यवाही की बात कही।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. लाल हरचंदानी, आरसीएचओ डाॅ. रामलाल चैधरी, ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी, पीएमओ समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
error: Content is protected !!