अंताक्षरी का उठाया लुत्फ, लाडा गाकर किया सिन्धियत को जागृत

s1s2s3अजमेर, 24 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के तत्त्वावधान में मनाए जा रहे झूलेलाल जयंती महोत्सव के तहत ग्यारवेें दिन स्वामी कॉम्पलेक्स में सिन्धी समाज महासमिति की ओर से सिन्धी लाडा, चटाभेटी और छेज के साथ अंताक्षरी का कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों ने अंताक्षरी में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समिति के महासचिव हरि चंदनाणी ने बताया कि अंताक्षरी में झूलेलाल, दाहरसेन व कंवरराम नाम की 3 टीमें बनाई गईं। अंतराक्षरी में विजेता कंवरराम रही टीम रही जिसमें गोविन्द मनवाणी, किष्नी लालवाणी, सतीक्ष हरवानी रहे। बच्चों ने सिन्धी अबाणी बोली, मिठड़ी अबाणी बोली……….. बुजुर्ग प्रतिभागियों ने जीए मुहिंजी सिन्ध……………… जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। लादा प्रतियोगिता में मुंहिजी सनरी कुआंर सुएं सतारुन सां……….. हिक सोन जो रुपयो………….. ऐनर वंजे मान सां, शान सां मोटर में थो अचे………………….प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिता शिवनाणी व भगवान कलवाणी ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने गीत व नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल में लता ठारवाणी, के.जे. ज्ञानी, भगवान कलवाणी सम्मिलित थे। घनष्याम भगत व पार्टी ने म्यूजिक दिया।
पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के समन्वयक सर्वश्री नरेन शाहणी भगत, कंवल प्रकाश किशनाणी, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चंदनाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अभिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, भगवान कोटाई, मुखी कन्हैयालाल, रमेश टिलवाणी, जी.डी. वृदंाणी रमेश चेलाणी, पार्षद खेमचन्द नारवानी, प्रकाश जेठरा, तुलसी सोनी, मोहन तुलस्यिाणी, भगवान कलवाणी, भगवान कोटाई, चन्द्रप्रकाश भोजवाणी, ललित ऐनाणी, राजेश गिदवाई, ईसर सिंह बेदी, भवानी शंकर, देवीदास दिवाना, राजेष आनन्द सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ इष्टदेव झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जलित कर किया गया। स्वागत भाषण गिरधर तेजवाणी व आभार श्री कंवल प्रकाष किषनानी व राम गीता मटाई ने प्रकट किया।
बुधवार का कार्यक्रम
बुधवार, 25 मार्च को शाम छह बजे आदर्श सिन्धी पंचायत, आदर्श नगर की ओर से प्रेम प्रकाश आश्रम में बहिराणा, नृत्य-संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। बेस्ट कपल, बेस्ट डांसर, होशियार विद्यार्थी, बेस्ट बेबी व बाबा का चयन कर सम्मान किया जायेगा। कार्यक्रम में केक का भोग व विशाल आतिशबाजी की जायेगी। पंचायत के बुजुगों का भी सम्मान किया जायेगा। संयोजन श्री महेश ईसराणी व लाल नाथाणी करेंगे।
कंवल प्रकाश किशनानी
समन्वयक
9829070059
error: Content is protected !!