
ब्यावर, 13 अप्रैल। एसडीओ भगवती प्रसाद की अध्यक्षता में सोमवार को उपखण्ड कार्यालय में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में उपखण्ड क्षेत्रा में कार्यरत विभागीय कार्यालयों द्वारा सप्ताह दौरान किये गये कार्याे की समीक्षा की गई। बैठक में एसडीओ ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज़ मामलों के संबंध में विभागवार अधिकारियों से जानकारी ली तथा उनके पैण्डिंग चल रहे प्रकरणों के निस्तारण की कार्यवाही अविलम्ब उपखण्ड कार्यालय में प्रस्तुत करने की हिदायत दी। एसडीओ ने कहा कि अधिकारीगण राजस्थान सम्पर्क पोर्टल का प्रतिदिन अवलोकन करना सुनिश्चित करेंगे। विभाग/कार्यालय के जितने परिवाद इस पोर्टल पर इंद्राज़ हो रखे हैं उनका समुचित रूपसे प्रत्युत्तर आजही प्रस्तुत कर देवें, यदि आज सम्भव न हों तो मंगलवार को पैण्डिंग समस्त प्रकरणों का निस्तारण अवश्य करदिया जाएं।
समीक्षा बैठक में एसडीओ ने राज्य सरकार के आदेशानुरूप कार्यालयों में ’’ राज्य सरकार ने एक जनवरी 2015 से शपथ पत्रा प्रस्तुत करने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है एवं दस्तावेजों के स्वयं द्वारा प्रमाणित प्रति लगाने की व्यवस्था की है। ’’ तथा ‘‘विभाग से संबंधित परिवाद/ परिवेदनाएं / प्रार्थना पत्रा प्राप्त किये जाकर प्राप्ति रसीद दी जाती है। पावती रसीद प्राप्त करना आपका अधिकार है। ’’ स्लोगन्स संबंधित रिपोर्ट की भी समीक्षा भी की।
एसडीओ भगवती प्रसाद ने ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जवाजा गोपाल प्रसाद शर्मा को निर्देशित किया कि देवाता पंचायत के मझ़रे हीरातोंका बाड़िया में 28 विद्यार्थियों वाले एक संस्कृत विद्यालय हेतु निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक विद्यालय मालपुरा में दो कमरेां की व्यवस्था करवायी जाएं।
स्मीक्षा बैठक में एसडीओ द्वारा वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्वास कुमार को छावनी ब्यावर में स्थित पशुपालन विभाग की भूमि की तारबंदी बाबत हिदायत दी गई। तहसीलदार मदन लाल जीनगर से हलके में राजस्व विभागीय गतविधियों की रिपोर्ट लेकर अपेक्षित कार्यवाही की जरूरत बताई। पीएचईडी के पीएचईडी सहायक अभियन्ता संजीव माथुर केे साथ क्षेत्रा में पेयजल व्यवस्था के बारे में चर्चा की। बीसीएमओ जवाजा डॉ0 सी0एल0परिहार, सहायक निदेशक कृषि विस्तार, एकेएच के डॉ0 के0के0 चौहान, राजस्थान आवासन मण्डल के अधिकारी तथा बीसलपुर पेयजल परियोजना के अधिकारियों से जरूरी मसलों पर विचार-विमर्श किया । साथही एसडीओ द्वारा दूरभाष पर अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण निगम, नगर परिषद आयुक्त तथा बीडीओ जवाजा से भी जरूरी जानकारी ली तथा वांछित निर्देश दिये गए।
अम्बेडकर सर्किल पर सवा लाख की लागत से लगाई गई लोहे की सीढियों का नगर परिषद सभापति श्रीमती बबीता चौहान ने किया उद्घाटन
ब्यावर, 13 अप्रैल। भारत के संविधान-निर्माता डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की 14 अप्रैल को जयन्ती है। अम्बेडकर जयन्ती के एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को सभापति श्रीमती बबीता चौहान द्वारा चांग गेट स्थित अम्बेडकर सर्किल पर नगर परिषद ब्यावर द्वारा लगभग एक लाख 25 हजार की लागत से लगाई गई लोहे की सीढ़ियों का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूपमें नगर परिषद के उपसभापति सुनील मून्दड़ा, मूर्ति निर्माण समिति के अध्यक्ष रवीन्द्र जॉय तथा ईश्वर चन्द तंवर, मंगत सिंह (मौनू भाई), सम्पति देवी बोहरा, गोपाल प्रजापत, बाबू लाल पंवार, नरेश कनौजिया, मोहन फौजी, अंगदराम अजमेरा, मोती सिंह सांखला, लेखराज कंवरिया, इत्यादि समस्त पार्षद गण एवं नेमीचन्द राठौड़, हरिराम लक्खन, गंगाराम चांवरिया, पुखराज पडियार, गणपतलाल पण्डित, रामलाल लक्खन आदि ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया, साथही सभापति द्वारा कराये गए कार्याे की प्रशंसा की।