अम्बेडकर जंयती : प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ambedkarडॉ. भीमराव अम्बेडकर की 124 वीं जंयती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। समारोह समिति के संयोजक तिलाराम मेघवाल व प्रवक्ता प्रवक्ता सुरेश जाटोल ने बताया कि जंयती के अवसर पर मुख्य समारोह भगवान महावीर टाउन हॉल में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। जिसमें अनुसूचित जाति व जनजाति की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी होगेें। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता बाड़मेर जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल करेगी। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा शिरकत करेगें। वहीं चौहटन विधायक तरूणराय कागा, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. प्रियंका चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जालमसिंह रावलोत, पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. विमला आर्य, सेड़वा प्रधान पदमाराम मेघवाल, गडरारोड़ प्रधान तेजाराम कोडेचा, बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी, बाड़मेर उपसभापति प्रीतमदास जीनगर, जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता प्रेमजीत धोबी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रघुनाथ गर्ग, जलदाय विभाग के अधिशांषी अभियंता बी.एल. जाटोल बतौर विशिष्ट अतिथि होंगे। वहीं इससे पूर्व सुबह 7.30 बजे अम्बेडकर सर्किल पर बाबा साहेब की आदमकम प्रतिमा पर पूर्व सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरीश चौधरी व जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख अनिल सहित गणमान्य एवं जनसमूह द्वारा माल्यापर्ण कर जनजागरण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगवान महावीर टाउन हॉल पहुंचेगी। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम प्रभारी चंदन जाटोल, कोषाध्यक्ष बाबूलाल गर्ग, पूर्व संयोजक छगनलाल जाटोल, केवलचंद बृजवाल, प्रवक्ता प्रेम परिहार, वीराराम भूरटिया, मूलाराम मेघवाल, मोहनलाल कुर्डिया, तगाराम खती, लीलाराम गोसांई, खेतेश कोचरा, छगन मेघवाल, हेमंत धन्दे सहित कई गणमान्य लोगों जनसंपर्क कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

तिलाराम मेघवाल
समारोह समिति संयोजक
9660088838

error: Content is protected !!