सामूहिक एकता सबसे बड़ी जीत

जयकारों के साथ निकाली रैली
n 1अरांई। अरांई मुख्यालय के सर्व ब्राहम्ण समाज के लोगों ने सामूहिक एकता के साथ रविवार को परशुराम जयंति मनाई। ब्राहम्ण समाज के लोगों ने जयंति पर परशुराम व जय चाणक्य के नारों के साथ रैली भी निकाली। इस दौरान सम्बोधित करते हुए पूर्व सरंपच भंवरगोपाल गौड ने ब्राहम्णों को एकता के सूत्र में बंधे रहने का आहïवान किया। वहीं पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया ने सामूहिक एकता के सूत्र को सबसे बडी जीत बताई। उन्होनें कहा कि सामूहिक एकता से ही समाज का विकास सम्भव है। कार्यक्रम के बाद ब्राहम्ण समाज के महिलाए व पुरूष किशनगढ आयोजित विशाल कार्यक्रम में भाग लेने पहुचें। राजेन्द्र शर्मा, गिरधर व्यास, नीरज पाराशर, दीपक व्यास, ओमदत्त पाराशर, मुकेश पाराशर, किशनगोपाल शर्मा, राजेन्द्र गौड, कमल गौड, रामजीलाल पारीक, संजीव गौड, अजय शर्मा, महेन्द्र औझा सहित ब्राहम्ण समाज के लोग उपस्थित थे।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!