लड़कियो को छेड़ना मनचलो को भारी पड़ा

लोगो ने की जमकर पिटाई और किया पुलिस के हवाले
aaतीर्थ नगरी पुष्कर में आये दिन तेज गति से मोटरसाइकल में सवार होकर लड़कियो पर फब्तियां कसना और उन्हें छेड़ना आम बात हो गई हे लोगो की शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने आज तक इनके खिलाफ कार्यवाही नही करने से इनके हौसले बुलंद हो रखे हे रात्रि में रामधाम से नए रंगजी मंदिर तक प्रतिदिन मनचले युवक चिल्लाते हुए लड़कियो को छेड़ते और फब्तियां कस्ते तेज गति से मोटरसाइकल लेकर निकलते हे पर इनके खिलाफ आजतक पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की ।अभी प्रेमप्रकाश आश्रम के पास राह चल रही तीन चार लड़कियो को प्लसर में बैठ कर आये कुछ मनचले युवक छेड़ने लग गए लड़कियो ने इसका विरोध किया तो लड़ने पर उतारू हो गए साथ में चल रहे लड़कियो के भाइयो ने समझया तो उनके साथ झगड़ा करने लग गए आस पास के दुकानदारो और लोगो ने जब इनकी धुनाई करना शुरू किया अपने आपको बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे लोगो ने उनकी प्लसर गाड़ी को जब्त कर पुलिस को सुचना दी इसी दौरान दो मनचले मोका देखकर फरार हो गए जबकि एक को पुलिस के हवाले कर दिया।
अनिल पाराशर

error: Content is protected !!