देश निर्माण में बालक-बालिकाओं की बराबर की भागीदारी

PRO14.6.15P1PRO14.6.15p2अजमेर 14 जून। केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्राी प्रो. सांवरलाल जाट ने कहा कि देश के निर्माण में बालक-बालिकाओं की बराबर की भागीदारी है। बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्रा में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है परन्तु ये कड़ी मेहनत व संघर्ष के साथ हर क्षेत्रा में आगे बढ़ रही है।
प्रो. जाट आज प्रातः अजमेर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गुलाबबाड़ी में सांसद स्थानीय कोष से दस लाख रूपये की लागत से बनने वाले दो कक्षा-कक्ष के निर्माण की आधारशिला रखने के पश्चात आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्राी ने कहा कि आजादी के बाद के कई वर्षों तक पढ़ाई करने के लिए दूर स्थानों पर जाना पड़ता था। दूर-दूर तक स्कूल देखने को नही मिलते थे। अब शिक्षा का तेजी से विस्तार एवं इसमें आमूल-चूल परिवर्तत हुआ तथा सभी को शिक्षा का अधिकार मिला।
समारोह को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने कहा कि इस क्षेत्रा में बालिका शिक्षा का जो तेजी से विस्तार हुआ वह प्रशंसनीय है। छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ही बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय को बड़े भवन में स्थानान्तरित किया गया। उन्होंने इस विद्यालय परिसर में गत डेढ़ वर्ष में हुए विकास कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि अतिक्रमण व जंगली बंबूलों से घिरी इस स्कूल के परिसर को अब नया स्वरूप मिला है। नगर निगम की ओर से 25 लाख रूपये की लागत से चाहरदीवारी का निर्माण कराया गया।
केन्द्रीय मंत्राी ने बोर्ड की परीक्षा में उच्च अंक पास करने वाली बालिकाओं का अभिनन्दन किया।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका ऊषा कच्छावा ने सभी का स्वागत किया। प्रमुख भामाशाह विजय सैनी का भी स्वागत किया। क्षेत्राीय पार्षद पवन बैरवा भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री नरेन्द्र भारद्वाज ने किया।

error: Content is protected !!