महासम्पर्क अभियान की बैठक आहूत

20150614_163758श्रीनगर रोड़ स्थित होटल दाता ईन में महासम्पर्क अभियान की बैठक आहूत की गयी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेष मंत्री श्री बिरम देव सिंह जी ने महा सम्पर्क अभियान हेतु दिषा निर्देष दिये। उन्होंने सर्वप्रथम सदस्यता अभियान की मण्डलवार समीक्षा की एवं उपस्थित पदाधिकारियों को बताया की इस अभियान में सक्रिय सदस्यों को साथ लेकर शुरूआत करें। नवनिर्मित सदस्यों के घर-घर जाकर भाजपा का साहित्य एवं केन्द्र व राज्य सरकार की अब तक की उपलब्धियों की सामग्री उन तक पहुंचाये ताकि नव आगंतुक सदस्यों को भाजपा एवं सरकार की उपलब्धियों की जानकारी हो सके। उन्होंने कहा कि इस साहित्य एवं सामग्री को वितरित करने से पहले सक्रिय सदस्य एवं कार्यकर्ता स्वयं अध्ययन करें। सामग्री में केन्द्र व राजस्थान सरकार की उपलब्धियाँ एवं भारतीय जनता पार्टी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ समाहित की गयी है। उन्होंने बताया की जब कार्यकर्ता महासम्पर्क अभियान के दौरान सम्पर्क करने जाएं तब पार्टी दुप्पटा धारण करें। इसी निमित उन्होंने कहा कि सभी छः मण्डल की कार्यषाला आयोजित करनी है जिसमें मण्डल मे रहने वाले कार्यकर्ता, विधायक, संगठन, के दायीत्ववान कार्यकर्ता, प्रदेष पदाधिकारी, बुध संयोजक, बुध पालक, एवं मण्डल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे एवं जनसम्पर्क करने टोली के रूप मंे निकले।
बैठक को संबोधित करते हुए षिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी जी ने कहा की सदस्यता अभियान में रिकार्ड तोड़ सदस्य बनें है और अब उन सदस्यों को प्रत्यक्ष रूप से भाजपा की रीति नीति से जोड़ना है एवं केन्द्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं को समाज के सभी वर्गाे तक पहुंचाना है। भारतीय जनता पार्टी क्या है एवं उसकी पंचनिष्ठा क्या है यह प्रत्येक सदस्य को जानना आवष्यक है।
नव सदस्य को सदस्य से कार्यकर्ता और कार्यकर्ता से दायीत्ववान कार्यकर्ता बनाना है। इसी कार्य हेतु प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी दिनचर्या मे से प्रत्येक दिन में 2 घन्टे निकाले एवं क्षेत्र की टोली को सक्रिय करें। उन्होंने कहा की कार्यकर्ता महा सम्पर्क अभियान की सामग्री को पहले स्वंय पढें़ और फिर नये सदस्य को बताये।
बैठक में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने कहा की सक्रिय सदस्यों की सूची को मण्डलवार एवं बूथ स्तर तक रेखाकिंत करके एवं टोली बनाकर सक्रिय सदस्य महा सम्पर्क अभियान को सफल कर सकते है। इससे आने वाले नगर निगम के चुनाव में पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी।
बैठक मे अपने स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने सभी पदाधिकारियों का महा सम्पर्क अभियान में एकजुट होकर कार्य करते हुए इसे सफल बनाने की अपील की एवं उन्होंने कहा की तय लक्ष्य को प्राप्त कर हमें प्रदेष में सर्वप्रथम अपना कार्य सम्पूर्ण करना है।
बैठक का संचालन भाजपा शहर महामंत्री श्री रमेष सोनी ने किया एवं धन्यवाद जिला उपाध्यक्ष श्री घीसुलाल गढ़वाल ने दिया।
बैठक इस अवसर पर प्रदेष कार्यसमिति सदस्य श्री षिवषंकर हेडा, पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सोमरत्न आर्य, तिलक रावत, सतीष बंसल, सम्पत भाटी, प्रचार मंत्री शरद गोयल, मिडिया प्रभारी अनीष मोयल, जिला मंत्री दिपेन्द्र लालवानी, विनोद कवंर, रविन्द्र जसौरिया, राजेष घाटे, नरपत सिंह, रष्मि शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, रमेष मारू, राजकुमार लालवानी, योगेष शर्मा, राजेन्द्र सिंह राठौड सहित जेके शर्मा, प्रकाष बंसल, विनित पारीक, महेन्द्र जादम, कमलेष बुन्देल, प्रकाष चैरसिया, राजू धाबा, शेखर थौरी, शमषेर रावत, महेन्द्र भाटी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

शरद गोयल 9414002132
जिला प्रचार मंत्री
भाजपा शहर जिला अजमेर

error: Content is protected !!