राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री लेंगे बैठक

bjp logoभाजपा शहर जिला अजमेर की नगर निगम चुनाव को लेकर कल शाम 7 बजे स्थानीय लक्ष्मी नयन समारोह स्थल पर बैठक रखी गयी है।
जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया की बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री वी सतीश संबोधित करेंगे। बैठक मे धरोहर प्रनोत्ति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकारसिंह लखावत, प्रदेश मंत्री व चुनाव प्रभारी श्री बीरमदेव सिंह, शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी, महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल, जिलाध्यक्ष श्री अरविन्द यादव भी कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधित मार्गदर्शन देंगे।
बैठक मे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला पदाधिकारी सभी 6 मण्डल के मण्डल पदाधिकारी पार्षद प्रत्याशी वर्तमान व पूर्व पार्षद मोर्चों के जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधि अपेक्षित रहेंगे।

शरद गोयल
प्रचार मंत्री,
भाजपा शहर जिला
9414002132

error: Content is protected !!