देवनानी ने गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

v devnani 1अजमेर, 11 अगस्त 2015। नगर निगम अजमेर के चल रहे चुनावी महासमर में उत्तर विधान सभा क्षेत्र के सभी 28 वार्डो में चुनाव प्रचार जोरशोर से चल रहा है। सभी प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अनुरोध कर रहे है।
भाजपा जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया कि आज सुबह से ही शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने विभिन्न वार्डो में जाकर प्रचार की कमान सम्भाली। प्रचार के दौरान क्षेत्र के लोगो को राज्य व केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किये गये जनहित के कार्यो को जनता के बीच रखा तथा भरौसा दिलाया कि अजमेर नगर निगम में बनने वाले भाजपा बोर्ड द्वारा भी केन्द्र व राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अजमेर का चहुंमुखी विकास किया जाएगा।
देवनानी ने जनसम्पर्क के दौरान जनसमुदाय को केन्द्र सरकार की जन-धन योजना, अटल पेंशन योजना, 12 रूपये में दो लाख का बीमा की योजना, स्वच्छ भारत-स्वस्थ्य भारत मिशन आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया साथ ही क्षेत्र में उनके विधायक कोष एवं एडीए के माध्यम से कराये गये विकास कार्यो को भी जनता के समक्ष रखा।
शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव ने भी आज दिन भर विभिन्न वार्डो में जाकर जनसमुदाय से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया एवं प्रत्याशियों के साथ जनसम्पर्क के दौरान घर-घर दस्तक देकर भाजपा के लिए समर्थन मांगा।
भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा अजमेर नगर निगम क्षेत्र के समस्त मतदाताओं से अपील की गई कि 17 तारीख को होने वाले अजमेर नगर निगम के चुनाव में मतदान अवश्य करे। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कत्र्तव्य भी है।
भारतीय जनता पार्टी सूचना एवं प्रोद्योगिकी प्रकोष्ठ अजमेर द्वारा अजमेर नगर निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में सोशल मिडिया के माध्यम से सभी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया जा रहा है। आई टी सैल का काॅल सेंटर बनाकर लोगो से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध किया जा रहा है।

error: Content is protected !!