
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांगलियावास की प्राचार्य श्रीमती कान्ता ने बताया कि हार्टफुलनेस आॅरगेनाईजेशन की तीन दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को सम्पन्न हुई इसमें इंडोर के प्रशिक्षक श्री निरंजन सिखवाल ने हृदयानुभूति के द्वारा ध्यान का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में संस्थान के कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया और हृदय पर ध्यान एवं शिथिलीकरण क्रिया का अनुभव प्राप्त किया।