श्रीमती चढ्ढा सेवानिवृत, भावपूर्ण समारोह में दी विदाई

PROAJM Photo (2) Dt. 30 Oct. 2015अजमेर 30 अक्टूबर। सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में कार्यरत श्रीमती ममता चढ्ढा अपनी 25 वर्ष 3 माह की राजकीय सेवा के पश्चात् सेवानिवृत हुई। जिनका सेवानिवृति समारोह भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
श्रीमती ममता चढ्ढा पत्नि स्व. श्री योद्धराज चढ्ढा ने इस कार्यालय में जुलाई 1990 से अनवरत सेवाएं दी। इनकी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर इनका सेवानिवृति समारोह शुक्रवार को कार्यालय परिसर में मनाया गया। समारोह में सहकर्मियों ने उनके साथ बिताएं यादगार पलों को साझा किया। विदाई की भावपूर्ण बेला पर नम आँखों से सभी ने उनके स्वस्थ एवं लम्बे जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कार्यालय द्वारा उनकी सराहनीय एवं स्मरणीय सेवाओं के लिए अभिनन्दन पत्रा देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के संयुक्त निदेशक श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी, लेखाधिकारी प्रकाशचन्द गहलोत, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी भानुप्रताप सिंह गुर्जर, संतोष प्रजापति तथा हनुमान सिंह चैहान, श्रीमती शशी चतुर्वेदी, कुणाल राजोरिया, लक्ष्मणदास पोपटानी, रामकिशन, पुरूषोत्तमदास एवं मनीष कुमार और श्रीमती चढ्ढा के परिवारजन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!