विकलांग भी शामिल हों मुख्य धारा में

इन्क्लूजन बेण्ड बांध कर बच्चों ने दिया जागरूकता का सन्देश
IMG_2187aaIMG_9490अजमेर। विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर राजस्थान महिला कल्याण मण्डल संस्था द्वारा संचालित मीनू स्कूल के बच्चों ने अजमेर शहर के विभिन्न कार्यालयों में जाकर इन्क्लूजन बैण्ड बान्धकर विकलांग बच्चों को भी मुख्य धारा में जोड़ने का सन्देश दिया।
संस्था के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि मीनू स्कूल के 150 से अधिक बच्चों ने सुभाष उद्यान अजमेर में लॉयन्स क्लब, अजमेर वेस्ट के सहयोग से विश्व विकलांगता दिवस मनाया। यहॉ से बच्चों ने पॉच-पॉच के समूहों में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जाकर अधिकारियों के इन्क्लूजन बेण्ड बांधा। श्री कौशिक ने बताया कि 1992 से संयुक्त राष्ट्र संगठन द्वारा सम्पूर्ण विश्व में विकलांगता दिवस मनाया जा रहा है। हर वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को विशेष थीम दी जाती है। इस वर्ष इन्क्लूजन (समावेशन) की थीम के साथ विश्व विकलांगता दिवस मनाया जा रहा है। संस्था भी विकलांग बच्चों के साथ 1988 से एवं समावेशन/इन्क्लूजन पर 2005 से कार्य करते हुए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु प्रयासरत् है।
सहायक सम्भागीय आयुक्त कमल राम मीणा, नगर निगम महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उप महापौर, जिला प्रमुख सुश्री वन्दना नोगिया, जिला कलेक्टर परिसर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर किशोर कुमार, श्री हरफूल सिह जी यादव, उपखण्ड अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश चौहान, एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक श्रीमति विजय लक्ष्मी गौड़, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जयबहादुर माथुर, जिला बाल संरक्षण इकाई अध्यक्ष जयप्रकाश चारण, उप अधीक्षक ग्रामीण श्री बंसल एवं वार्डों के पार्षद गणों को मीनू स्कूल के बच्चों ने इन्क्लूजन बेण्ड बांधा एवं विश्व विकलांगता दिवस का बधाई कार्ड भेंट किया।
स्वास्थ्य भवन में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लाल थदानी, जिला प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामलाल चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एस.के.सिंह, जिला आशा समन्वयक, महेश माथुर जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अधीक्षक डॉ पी.सी. वर्मा जिला एड्स नियन्त्रण कार्यक्रम प्रभारी मनीष जोशी आदि को इन्क्लूजन बैण्ड बांधा गया।
शहर के प्रमुख समाचार पत्र, मीडिया चैनल एवं बैंक कार्यालयों के अधिकारियों को भी बच्चों ने बैण्ड बांधा एवं ग्रीटिंग कार्ड देकर विष्व विकलांगता दिवस की शुभकामनांए दी।
विश्व विकलांगता दिवस के समापन पर बच्चों को कठपुतली खेल दिखया गया एवं कई मनारंजक खेल गतिविधियॉ कराई गई जिसमें बच्चों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में संस्था के भगवान सहाय शर्मा, तरूण शर्मा, नानूलाल प्रजापति, खुशबु सोनी, अनुराग सक्सेना, लक्ष्मण सिंह चौहान, सुनिल अग्रहरी, विरेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा संस्था मुख्य कार्यकारी श्रीमति क्षमा आर. कौशिक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

राकेश कुमार कौशिक
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी
मो.न. 9829140992

error: Content is protected !!