विजय जैन षहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोनीत

vijay jain 1अजमेर। षहर कांग्रेस एक सुपरिचित चेहरे विजय जैन को षहर कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार पत्रकार रहे भूपेन्द्र सिंह राठौड को देहात जिला अजमेर का अध्यक्ष बनाया गया है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों निवर्तमान षहर जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह रलावता को प्रदेष कांग्रेस का सचिव बनाया गया था। उसी के बाद से यह माना जा रहा था कि षहर कांग्रेस अध्यक्ष किसी और को बनाया जाएगा। निवर्तमान देहात जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया का भी हटना तय सा माना जा रहा था।
जहां तक जातीय समीकरण का सवाल है, जैन की नियुक्ति से वेष्य वर्ग को खुष करने से जोड कर देखा जा रहा है। जैन ठंडे दिमाग के संजीदा नेता हैं और अध्यक्ष जैसे पद के लिए आवष्यक संसाधन की भी कोई कमी नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि वे एक ऐसी टीम बनाएंगे, जो कि आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ चमत्कार करके दिखाएगी।
वस्तुतः पूर्व में युवा नेता हेमंत भाटी को कमान सौंपने का विचार था, क्योंकि उनसे बेहतर दावेदार नजर ही नहीं आ रहा था, मगर बाद में स्वयं भाटी के रूचि न दिखाने और सारा ध्यान दक्षिण पर ही देने की मंषा के चलते उनको यह दायित्व देने से मुक्त रखा गया। समझा जाता है कि लगातार दो बार गैर सिंधी को अजमेर उत्तर का टिकट देने पर हुई हार के बाद इस बार किसी सिंधी को टिकट दिया जाएगा। ऐसे में वैष्य वर्ग को पहले से राजी करने के लिए जैन को अध्यक्ष बनाया गया है। स्पश्ट है कि ऐसा करके भाजपा मानसिकता के माने जाने वाले वैष्य व सिंधी वर्ग में सेंध मारने की रणनीति बनाई जा रही है।

error: Content is protected !!