अजमेर, 7 मार्च। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर स्थानीय प्रगति नगर कोटड़ा ए ब्लाक में स्थित माधवेश्वर महादेव मंदिर में बर्फानी बाबा की विशेष झांकी लगाई गई।
अजमेर के महापोर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने सायं आरती की। इस मौके पर एडवोकेट श्री मिलिन्द भातोडकर ने भजन प्रस्तुत किया।
इस मौके पर प्रगति नगर विकास समिति के अध्यक्ष श्री प्रभात चोरसिया, सचिव श्री दिनेश जैन, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक श्री महेश चन्द्र शर्मा, श्री एन.के. गर्ग, श्री लोकेश जैन, श्री अशोक शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित थे। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।