केन्द्रीय मंत्राी प्रो. सांवर लाल जाट ने की धार्मिक समारोह में शिरकत

asअजमेर, 7 मार्च। केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्राी प्रो. सांवर लाल जाट ने सोमवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले मंे विभिन्न धार्मिक समारोह में शिरकत की। उन्होंने सिंगावल के माताजी का खेड़ा स्थित शिवमन्दिर में कलश स्थापना समारोह, शेरगढ़ मसूदा के कुण्ड का लाम्बा के शिवमन्दिर में मूर्ति स्थापना समारोह तथा भिनाय पंचायत समिति की लामगरा ग्राम पंचायत के ग्राम उदयपुरखेड़ा में चारभुजा मन्दिर की मूर्ति स्थापना एवं भागवत कथा सप्त कुण्डीय यज्ञ की पूर्णाहुति के समारोह में भग लिया।
प्रो. सांवर लाल जाट ने इन अवसरों पर अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार प्रत्येक परिस्थिति में किसानों के साथ है। मौसम के प्रकोप से किसानों को होने वाले नुकसान का मुआवजा देने के लिए सरकार कटिबद्ध हैं। किसी भी किसान की समस्या के निराकरण के लिए सरकार और प्रशासन हर समय तैयार है। केन्द्र सरकार द्वारा मुआवजा तय करने के नियमों में संशोधन करके किसान केन्द्रीत बनाया गया है। इससे पूरे देश के किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांवों तक आवागमन सुगम करने के लिए प्रधानमंत्राी सड़क योजना एक उदाहरण बनकर उभरी है। जिसका अनुकरण अन्य देश भी करने लगे है। प्रधानमंत्राी जन धन योजना के माध्यम से लाभार्थी को सीधे बैंक खाते में राशि प्राप्त होने से भ्रष्टाचार कम हुआ है और आम व्यक्ति को राहत महसूस हुई है। उन्होंने कहा कि बेसहारा एवं निराश्रित जानवरों के लिए सरकार मानवीस दृष्टिकोण के साथ योजना बनाकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बरसात के पानी की एक-एक बूंद कीमती है। जल स्वावलम्बन अभियान इस जल को सहज कर आने वाली पीडि़यों को जल की सौगात देने के लिए आरम्भ किया गया है। प्रो. जाट ने ग्रामवासियों से अभियान से जुड़कर वर्षा जल का सदुपयोग करने का आह्वान किया।
अजमेर डेयरी के अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चैधरी ने कहा कि दुग्ध पालकों को आकाल के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए अजमेर डेयरी हमेशा तत्पर रहेगी। डेयरी द्वारा दुग्ध पालकों को अधिकतम लाभ दिलवाने के लिए भविष्य में दूध के भाव वसा की मात्रा के अनुसार बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा गौशाला खोलने की भी आवश्यकता बतायी। सेन्ट्रल काॅपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री मदन गोपाल चैधरी ने किसानों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उपजिला प्रमुख श्री टीकम चैधरी, भिनाय प्रधान, सरपंच श्री सत्यनारायण गुर्जर, बृजमोहन कुमावत, सुखदेव सिंह रावत, धनराज गुर्जर, सुभाष वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!