राजकीय महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय, अजमेर में आयोजित साप्ताहिक कार्यषाला ‘‘फाईबर ऑप्टिकस एवं ऑप्टिकल कम्यूनिकेषन’’ विषय का समापन


राजकीय महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय, अजमेर में आयोजित साप्ताहिक कार्यषाला ‘‘फाईबर ऑप्टिकस एवं ऑप्टिकल कम्यूनिकेषन’’ विषय का समापन दिनांक 06 मार्च, 2016 को हुआ। इस कार्यषाला में विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी द्वारा बनाये हुऐं स्वप्न डिजीटल इण्डिया के प्रति जागरूक किया गया। कार्यषाला में बताया गया की डिजिटल इण्डिया का सपना तभी साकार किया जा सकता है जब कि प्रत्येक शहर, ग्राम तथा कस्बें में इन्टरनेट की सुविधा उपलब्ध करवायी जा सके और इस स्वप्न को साकार करने में ऑप्टिकल फाईबर तथा उसके अनुप्रयोगो की जानकारी का होना अत्यन्त आवष्यक है। इस कार्यषाला में इन्टरनेट की गति को और अधिक बढाने के लिऐ बनाये गये नऐ ऑप्टिकल फाईबर की जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि इस कार्यषाला को महामहिम राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे सहित केन्द्रीय मंत्रीयों एवं राज्य के केबिनेट मंत्रियों के बधाई संदेष भी प्राप्त हुऐें है।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. गौरव सक्सेना ने बताया कि कार्यषाला के समापन सत्र में आई.आई.टी. दिल्ली के प्रो. अरूण कुमार, ने अपने व्याख्यान में ऑप्टिकल फाईबर में होने वाले ध्रुवण के द्वारा होने वाली अलग-अलग बदलावों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इन्होने बताया की यह तकनीक धूप के चष्मों में एवं आजकल बन रही थ्री-डी फिल्मों में इस्तेमाल की जाती है। प्रो. कुमार ने ऑप्टिकल फाईबर के प्रकारों और उनमें चलने वाली तरंगों के बारे में भी विस्तार से बताया साथ ही उन्होनें यह भी बताया की आजकल के उपकरणों में ऑप्टिकल फाईबर सेन्सर का उपयोग किस प्रकार किया जाता है।
श्री रवीन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र के साथ शोध पत्रिका एवं फाईबर ऑप्टिक्स की पुस्तिका का वितरण किया गया तथा तीन श्रेष्ठ पोस्टर प्रदर्षनों को पुरस्कार वितरित किये गये। ऑप्टिकल फाईबर पर आयोजित प्रष्नोत्तरी कार्यक्रम के 20 प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
समापन सत्र में कार्यक्रम संयोजक डॉ. विजय शर्मा एवं डॉ. गौरव शर्मा ने सभी आगन्तुकों का धन्यवाद प्रस्तुत किया तथा श्री रवीन्द्र सिंह चौहान एवं डॉ. प्रषान्त कृपलानी ने भी सभी प्रतिभागियों की इस कार्यषाला में रूची एवं प्रतिभागिता की सराहना की।
प्राचार्य डॉ. अजय सिंह जेठू ने संयोजक समिति के प्रयासों तथा विद्याार्थियों को सराहा।
(श्वेता त्रिपाठी)
मिडिया प्रभारी