भारतीय सिन्धु सभा की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक 26 व 27 मार्च को

भारतीय सिन्धु सभा की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक आगामी 26 व 27 मार्च को जोधपुर में आयोजित की जा रही है। बैठक की व्यवस्था हेतु जोधपुर के तीर्थदास डोडवाणी व डॉ. प्रदीप गेहाणी को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक होटल कृष्णा, जोधपुर में आयोजित की जायेगी।
सभा के प्रदेष महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि बैठक में प्रदेष व केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, नगर अध्यक्ष व मंत्री, जिलाध्यक्ष व जिलामंत्री सम्मिलित होगें। प्रदेषाध्यक्ष श्री लेखराज माधू अध्यक्षता करेगें।
सभा के प्रदेष संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि बैठक में वर्षभर हुये कार्यक्रमों की जानकारी के साथ आगामी वर्ष के कार्यक्रमों का वार्षिक कलेण्डर चर्चा कर तैयार किया जायेगा। संगठन के विस्तार पर चर्चा, सिन्धु दर्षन यात्रा कार्यक्रम, सिन्धी बाल संस्कार षिविरों के आयोजन की योजना, संभागीय अभ्यास वर्ग सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जायेगी।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
प्रदेष महामंत्री,
9414705705

error: Content is protected !!