न्यायाधिपति मूलचन्दानी का नागरिक अभिनन्दन

यवाओं को उच्च शिक्षा के लिए हॉस्टल तैयार करवाकर प्रशासनिक पदों पर आगे बढने के लिए मार्गदर्शन करें- न्यायाधिपति
SSA 15 April 2016 Photoअजमेर- युवाओं को उच्च शिक्षा के साथ सिन्धु सभ्यता संस्कृति की पूर्ण जानकारी देने के साथ प्रशासनिक पदों पर आगे बढने के लिये मिलकर प्रयास किये जायें एवं शहरों में हॉस्टल सुविधा हो जिससे ग्रामीण क्षेत्र से युवा रहकर पढाई कर सके। ऐसे विचार सिन्धु समिति की ओर से इण्डोर स्टेडियम में न्यायाधिपति श्री गंगाराम मूलचन्दानी जी द्वारा उनके जिला सत्र एवं न्यायाधीश अजमेर से न्यायाधिपति पद पर पदौन्नति होने पर आयोजित नागरिक अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह में प्रकट किये।
समिति के अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी ने बताया कि सम्मान समारोह में प्रेम प्रेकाश आश्रम देहली गेट के स्वामी ओमप्रकाश, प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर के दादा नारायणदास, संत हरिदास दरबार के देवीदास दीवाना ने आर्शीवचन देते हुये कहा कि ऐसे न्यायाधिपति श्री मूलचंदाणी युवा पीढी के लिये प्रेरणा है और विद्यार्थी सफलता के लिये प्रशासनिक अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त करें।
अति. जिलाधीश किशोर कुमार, जिला रसद अधिकारी सुरेश सिन्धी, राज्य प्रशासनिक अधिकारी भगवान कर्मचंदाणी, श्रीमति पुष्पा हरवाणी, म.द.स. विश्वविद्यालय सिन्धी शोध पीठ की निर्देशक प्रो. लक्ष्मी ठाकुर ने भी सम्बोधित करते हुये न्यायाधिपति श्री मूलचंदाणी के सरल व्यक्तित्व व सहयोग व्यवहार को एक मिसाल बताया। इस अवसर पर श्रीमति मूलचंदानी का भी अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ ईष्टदेव झूलेलाल के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ किया गया। एडवोकेट अशोक तेजवाणी ने स्वागत भाषण व श्री मूलचंदाणी जी का जीवन परिचय दिया। भगवान साधवाणी ने समिति की गतिविधियों की जानकारी व महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने मंच का संचालन किया।
समारोह में अजमेर के सिंधी समाज के भारतीय सिन्धु सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी,महानगर अध्यक्ष मोहन तुलस्यिाणी, अजमेर सिन्धी सेन्ट्रल महासमिति के महासचिव गिरधर तेजवाणी, वैशाली सिन्धी सेवा समिति के जी.डी.वृदांणी, प्रकाश जेठरा, नेवदराम बसरमलाणी, खुशीराम ईसराणी, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील के अध्यक्ष राधाकिशन आहूजा, एडवोकेट नरेश लोकवाणी, मनोज आहूजा, उतम गुरबक्षाणी, सिन्धी विभागाध्यक्ष डॉ. हासो दादलाणी, डॉ. परमेश्वरी पमनाणी, सुधार सभा के ईश्वर ठाराणी, अप्रवासी भारतीय गुलाबाणी, हरीश सहजवाण्ी, पार्षद मोहनलाल लालवाणी, किशन बालाणी सिन्धु धारा समिति के मंघाराम भिरयाणी, साहित्यकार ढोलण राही, के.जे.ज्ञानी, उद्योगपति व समाजसेवा विजय शाहणी, रमेश प्रियाणी, गुरमुख बत्रा, भगवान चंदीराम, दीपक भम्भाणी, जसवन्त गनवाणी, ईसर भम्भाणी, एम.टी. वाधवाणी, मुखी कन्हैयालाल, सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिणिक संस्थाओं के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा अभिनन्दन किया गया।
समिति के उपाध्यक्ष भगवान साधवाणी, अजीत पमनाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, परमानन्द आहूजा, जगदीश बसरमलाणी, सेवक पंजवाणी, पारस लौंगाणी महेश टेकचंदाणी ने शॉल, साफा, स्मृति, श्रीफल, पुष्पहार पहनाकर अभिनन्दन किया
(अशोक तेजवाणी)
संगठन सचिव
मो. न.9413993131

error: Content is protected !!