चंदवरदायी नगर में सडक का षिलान्यास समारोह

IMG-20160416-WA0009चन्द्रवरदाई नगर जवाहर की नाड़ी वार्ड 23 में मिसिंग लिंक योजनान्तर्गत 78 लाख रू की लागत से स्वीकृत सड़क जिसका निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जायेगा के षिलान्यास समारोह का आयोजन आज प्रातः 9 बजे किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती अनिता भदेल महिला एवं बाल विकास मंत्री अध्यक्ष, श्री धर्मेन्द्र गहलोत महापौर नगर निगम विषिष्ट अतिथि, श्री हरीष झामनानी पूर्व विधायक, श्री सम्पत साखँला पार्षद एवं उपमहापौर नगर निगम अजमेर। क्षेत्रवासियों द्वारा मंत्री जी को माला पहना कर तथा महिलाओं द्वारा चुनरी ओढा कर स्वागत किया गया। उपस्थित सभी अथितियों का माला पहना कर तथा साफा बंधवाकर क्षेत्रवासियों द्वारा सम्मान किया गया। श्री नरपत कच्छावा जी ने क्षेत्र के विकास कार्य की चर्चा की तथा विषिष्ट अतिथि श्री हरीष झामनानी द्वारा मंत्री जी एवं पार्षद तथा उपमहापौर सम्पत जी का विकास कार्यो के लिये बधाई दी। श्री धर्मेन्द्र गहलोत महापौर जी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यो के लिये पैसे की कमी नही आयेगी। नगर निगम तथा ।क्। में भाजपा के जनप्रतिनिधि है क्षेत्र के विकास मे पूरा सहयोग किया जाएगा। ‘‘देने वाले जगन्नाथ जी और लेने वाले भी जगन्नाथ जी‘‘ आपका पैसा जो टेक्स के रूप में सरकार के पास है उसी से आपके विकास कार्य होते है।
अन्त में माननीय मंत्री जी अपने उद्बोधन में बताया कि वर्तमान सरकार जनता के विकास कार्यो के लिये प्रतिबद्ध है। यह सड़क वार्ड 21,22 और 23 के लोगो के लिये मुख्य मार्ग के रूप में होगी, यह सड़क 5 करोड़ की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को भी जोडे़गी मंत्री जी ने बताया कि पूर्व में इसी क्षेत्र मे 1 करोड़ की लागत से पानी की पाइपलाइन डलवाई गई। क्षेत्र मे स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थी अभी 38 लाख रू की लागत से मिसिंग लिंक योजना मे ही ब्यावर रोड़ से जवाहर की नाड़ी तक सड़क निर्माण का काम हुआ है। 48 लाख रू का नालियों का काम सियाराम नगर क्षेत्र में हुआ है। 1 करोड़ की लागत से चन्द्रवरदाई नगर के सभी ब्लॉकों सड़क पेवरीकरण का कार्य हो रहा है। 25 लाख रू की लागत से पार्को मे काम हो रहा है। अभी विधायक कोष से 10 लाख रू की लागत से टैम्पो स्टैण्ड पर शेल्टर निर्माण कराया जायेगा, 15 लाख रू की लागत से थ् ब्लॉक में शेल्टर का निर्माण होगा। 35 लाख की लागत से चौराहो का सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। विकास कार्यो मे कोई कमी नही होगी। क्षेत्र के पार्षद श्री सम्पत जी साखँला को सफाई अभियान एवं क्षेत्र विकास कार्यो के लिये बधाई दी।
आज ही क्षेत्र के पार्षद कोटा से 15 लाख के कार्यो का भी षिलान्यास किया गया। समारोह में श्री मुकेष खींची अध्यक्ष आर्य मण्डल, श्री नरपत कच्छावा शहर भाजपा, श्री बलराम कच्छावा अध्यक्ष झलकारी बाई मण्डल, श्री अमृत नाहरिया, श्री दुर्गाप्रसाद पार्षद, श्री मोहनलाल शर्मा, पार्षद श्री अटल शर्मा जी, एच. एस. वर्मा, श्री रामदेव गुर्जर, श्री रामसिंह आदि कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

अनीष मोयल
संयोजक जिला मिडिया प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी
अजमेर

error: Content is protected !!