
नायब तहसीलदार श्री रामपाल बोहरा ने बताया कि ग्राम पंचायत ब्यावरखास में मुख्यमंत्रा जल स्वावलम्बन अभियान के तहत एलएण्डटी कम्पनी द्वारा नदी-नाला क्षेत्रा में जनसहयोग से 7 संकन पौण्ड का कार्य करवाया जा रहा है, इस क्षेत्रा में काश्तकार द्वारा आवागमन का रास्ता निकालने व अतिक्रमण की शिकायत पर तहसीलदार श्री योगेश अग्रवाल द्वारा मौका-मुआयना किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त क्षेत्रा में निरीक्षण के बाद अतिक्रमण व कब्जा हटाने संबंधी कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी।
इस मौके पर पटवारी सर्वश्री धर्मसिंह रावत, रामप्रसाद कुमावत, चैतन्य प्रकाश, गोपाल गुर्जर, प्रवीण फुलवारी, कुमारी ललिता, भूअभिलेख निरीक्षक संतोष कुमार, धर्मराज राठौड़िया आदि मौजूद थे। –00–
Hamare yahan nali nahi banai hai