24 घण्टे में पेयजल सप्लाई देने के लिए बनाए आवश्यक संसाधनों की रिपोर्ट

phed-Rajasthanअजमेर 03 अक्टूबर। अजमेर शहर में 24 घण्टे के अन्तराल से पेयजल सप्लाई आरम्भ करने के लिए आवश्यक संसाधनों की विस्तृत रिपोर्ट बनाने के लिए सोमवार को जिला कलक्टर गौरव गोयल ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनिल सिंघल को निर्देशित किया।
उन्होंने विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा कि जलदाय विभाग को 24 घण्टे में पेयजल सप्लाई करने के लिए आवश्यक संसाधन विभिन्न स्त्रोंतो से उपलब्ध करवाए जाएंगे। संसाधनों के पूरी रिपोर्ट तुरन्त तैयार की जाए। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में निर्माणाधीन उच्च जलाशय के लिए पम्प हाउस पुरानी क्वार्टर के स्थान पर बनाए जाने के निर्देश प्रदान किए। दरगाह क्षेत्रा तथा कायड़ विश्राम स्थली में पेयजल सप्लाई ठीक की जाए। श्रीनगर के छातड़ी गांव में जल सप्लाई को दुरूस्त करेन की आवश्यकता बतायी।
उन्होंने कहा कि जिले में मौसमी बीमारियों के प्रकोप से बचने के लिए सावधानी पूर्वक पूर्व तैयारी कर लेनी चाहिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं को सड़क निर्माण के समय गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त माॅनिटरिंग करनी चाहिए। नया बाजार स्थित पाॅलिक्लिनिक को शास्त्राीनगर में स्थानान्तरित करने के लिए लिए तेजी से प्रयास करने चाहिए। आनासागर की भूमि से अतिक्रमणकारियों को बेदखल किया जाना चाहिए। उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से मिलने वाले राशन सामग्री का शत प्रतिशत वितरण पोश मशीन के माध्यम से किया जाना चाहिए। पोश मशीन के बिना वितरण करने वाले लाईसेंस धारकों से गलत वितरण की वसूली की जानी चाहिए तथा मशीन का उपयोग नहीं करने वाले व्यक्तियों का प्राधिकार पत्रा निलम्बित किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर अतिरक्त जिला कलक्टर किशोर कुमार, अबु सूफियान चैहान, अरविंद कुमार सेंगवा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमल राम मीना, उप वन संरक्षक अजय चितौड़ा उपस्थित थे।

error: Content is protected !!