पुष्कर मेला विकास प्रदर्शनी उपसमिति की बैठक 10 अक्टूबर को

pushkar newsअजमेर 7 अक्टूबर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला 2016 की विकास प्रदर्शनी की बैठक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलराम मीना की अध्यक्षता में सोमवार 10 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे उनके कक्ष में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी विकास प्रदर्शनी उपसमिति के सदस्य सचिव डाॅ. सुधाकर सैनी ने दी।

पुष्कर मेला आध्यात्मिक यात्रा की बैठक 17 अक्टूबर को
अजमेर 7 अक्टूबर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले के अवसर पर आध्यात्मिक यात्रा व्यवस्था उपसमिति की बैठक उपखण्ड अधिकारी अजमेर श्री जय प्रकाश की अध्यक्षता में 17 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे उनके कक्ष में आयोजित होगी। यह जानकारी देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरिश कुमार बचानी ने दी।

कृषक निर्वाचन क्षेत्रों के वार्डों का आरक्षण तय
अजमेर 7 अक्टूबर। कृषि उपजमण्डी समिति (फल सब्जी) अजमेर के चुनाव 2016 के लिए 6 कृषक निर्वाचन क्षेत्रों के वार्डों का लाॅटरी पद्धति से शुक्रवार को आरक्षण तय किया गया।
कृषि उपजमण्डी समिति फल सब्जी के निर्वाचन प्राधिकृत अधिकारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर अरविंद कुमार सेंगवा ने बताया कि राजस्थान कृषि उपजमण्डी अधिनियम के अनुसार 6 कृषक निर्वाचन क्षेत्रों के वार्डों में आरक्षण की स्थिति तय की गई। इसके अनुसार निर्वचक वार्ड संख्या एक अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड संख्या 2 अनुसूचित जनजाति, वार्ड संख्या 3 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड संख्या 4 सामान्य महिला, वार्ड संख्या 5 सामान्य महिला तथा वार्ड संख्या 6 सामान्य के लिए आरक्षित रहेगा।

error: Content is protected !!