प्रो. देवनानी ने जवानों के साथ मनाई दीपावली

img-20161031-wa0115अजमेर, एक नवम्बर। इस दीपावली देश के जवानों को सम्मान के क्रम म¬ें शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाई और कहा कि आपकी वजह से ही हमारी दीपावली रोशन है। पूरा देश सेना के साथ है । जवान हमारी ताकत है और हमें इन पर गर्व है।
दीपावली की शाम शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी अजमेर छावनी परिषद पहुंचे। वहां उन्होंने सैन्य जवानों और अधिकारियों को मिठाई खिलाई। उन्होंने सभी का देश की रक्षा के लिए आभार जताते हुए कहा कि आप की वजह से ही हमारी दीपावली रोशन है। आप सरहद की रक्षा करते हो, इसलिए हम चैन से सोते ह®।
प्रो. देवनानी ने कहा कि सरहद पर पूरे जोश के साथ जवान तैनात है। पूरा देश सेना के साथ है और उनके त्याग और समर्पण को सलाम करता है। आप ही के त्याग के जज्बें के कारण हमारी सीमाएं सुरक्षित है। देश की एकता और अखण्डता में देश के जवानों का बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी को दीपावली र्पव की शुभकामनाएं देते हुए अपने हाथों से मिठाई खिलाई। उनके साथ श्री धर्में¬द्र गहलोत, पार्षद श्री रमेश सोनी, श्री राजें¬द्र सिंह राठौड़ एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी थे।

error: Content is protected !!