मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान विकास की ओर

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष व मण्डल कार्य समिति की बैठकएवं दिपावली स्नेह मिलन सम्पन्न

a bhadel 5अजमेर 19 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र आर्य मण्डल द्वारा आज चन्द्रवरदाई नगर खेल स्टेडियम साउथ ब्लॉक भवन में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष व एक दिवसीय मण्डल कार्य समिति की बैठक के साथ दिपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का 6 सत्रों में सम्पन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक श्रीमती अनिता भदेल, उपमहापौर नगर निगम श्री सम्पत सांखला, शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव व आर्य मण्डल अध्यक्ष मुकेश खींची ने पण्डिल दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सम्पन्न हुआ।
छः सत्रों में सम्पन्न कार्यक्रमों में महिला व बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल द्वारा सरकारी जन योजनाओं की जानकारी व उससे होने वाले लाभ व नवमतदाता की जानकारी देते हुए बताया कि हमारी यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे द्वारा राज्य में विभिन्न योजनाओं द्वारा जनता के कल्याण के लिये भामाशाह योजना में अब तक लगभग 1,30,64,208 परिवारों तथा 4,64,43,135 से अधिक व्यक्तियों का नामांकन हो चुका है। भामाशाह योजना में 12,68,14,637 ट्रांजेक्शन से 49,19,83,53,739 रुपये से अधिक सीधे लाभार्थियों के खाते में जमा हुए हैं। उन्होने कहा कि हम ईमानदार, मेहनतकश और स्वाभिमानी राजस्थान बनाने के लिये मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गयी पहल पर मण्डल का हर कार्यकर्ता सशक्तीकरण से कार्य रहा है। उन्होने अन्य योजनाओं के बारे में जैसे अन्नपूर्णा भण्डार, जलस्वावलम्बन, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ जैसी कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होने बताया कि हम अपनी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा जैसी मुलभूत सुविधाओं में एक अलग पहचान छोड़ी है। आजादी के 70 सालों में जिन मकानों को पहंुचने के लिये रास्ता नहीं था उसे मिसिंग लिंक योजना के अन्तर्गत जोड़कर एक नया आयाम स्थापित किया है। कार्यकर्ता को चाहिए अपने क्षेत्र में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिये संकल्पबद्ध होकर आगे बढ़ें। उन्होने ये सभी जानकारियां नई तकनीक प्रोजक्टर द्वारा बताई।
जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पण्डित जी द्वारा एकात्म मानववाद आज की जरूरत है। हमें पण्डित जी के शताब्दी वर्ष पर उनके दिखाये रास्ते पर चलना चाहिए।
उपमहापौर सम्पत सांखला ने देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि हमें गर्व है हमारे देश के प्रधानमंत्री पर जिन्होने देश दुनियां में हमारे राष्ट्र की पहचान कराने तथा सीमा पर खड़े सैनिकों का मनोबल ऊँचा कर सर्जिकल स्ट्राईक के जरिये दुश्मनों को सबक सीखाने में अपना योगदान दिया। साथ साथ देश में नकली नोटों व आतंकवादियों को सबक सीखाने व अर्थव्यवस्था में देश का नाम पुरे विश्व में बढ़ाने के लिये एक कदम 500 व 1000 के नोटों को बंद कर एक राष्ट्रभक्त प्रशासक की भूमिका अदा की है।
स्थानीय पार्षद भवानी सिंह जैदिया द्वारा बूथ लेविल की समीक्षा करते हुए बूथ में कार्यकर्ता को क्या-क्या काम करने चाहिए। उस पर प्रकाश डाला तथा कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर किस प्रकार कार्य करे इस पर योजना समझाई।
मण्डल अध्यक्ष मुकेश कुमार खीेची ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार एवं स्वदेश वस्तुओं को किस प्रकार अपनाया जाये जिससे हमारे देश का धन हमारे ही देश में रहे और हमारे लोगों को रोजगार के दृष्टिकोण से देश को सुदृढ़ बनायें।
कंवल प्रकाश किशनानी ने नवमतदाता के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1 जनवरी 2017 को जो नवमतदाता 18 वर्ष के हो रहे है उनका नाम जोड़ने के लिये बूथ लेवल पर जोड़ने का कार्य शुरू किया जा रहा है। जिसमें सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में मतदाता नाम जुड़ाने का कार्य करें। उन्होने यह भी कहा कि हम सब कार्यकर्ता का सौभाग्य है कि हम देश की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है। हमें गर्व है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी ने जो कदम उठाये है उससे हमारा सीना चौड़ा होता है। साथ-साथ हमारी यशस्वी मुख्यमंत्री राजस्थान में किसानों, बेरोजगारों व महिलाओं के लिये जो कार्य कर रही है उससे आमजन को लाभ मिल रहे है।
इन सत्रों की अध्यक्षता शहर जिला मंत्री नरपत सिंह कच्छावा, अमृत नहारिया, आदर्श मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा, झलकारी बाई मण्डल अध्यक्ष बलराज कच्छावा, पार्षद मोहन लालवानी ने की। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन मण्डल महामंत्री गोविन्दराज ने किया। धन्यवाद महामंत्री सतीश कलवानी ने किया। दिपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में उत्सव मंच द्वारा रंगारंग प्रस्तुति राकेश आनन्दकर, डॉ. संगीता बंसीवाल, प्रण्य नन्दा, प्रदीप गुप्ता, नीरज जैमन द्वारा दी गयी।
इस अवसर पर भगवान सिंह राजोरिया, एच.एच. वर्मा, रणजीत सिंह चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज भाटी, श्रीमती अरूणा मिश्रा, काजल जेठवानी, श्रीमती कुमकुम, श्रीमती लालीदेवी डेंडवाल, श्री सुरजीत कौर, कृष्णा मेघानी, हेमलता गागनानी, माया फुलवारी, हेमलता डाबरा, रमा वर्मा, अटल शर्मा, ओम धर्मावत, मदन खेतावत, गोर्धन गुर्जर, पण्डित सुरेश दवे, खेमचन्द नारवानी, शंकरनाथ, कमल गुजराती, पदम सिंह चौहान, गोपाल खींची, रवि खींची, राजेन्द्र सामरिया, अशोक सामरिया, सत्यनारायण साहू, रामदयाल शर्मा, महेन्द्र पटेल, हेमंत सुनारीवाल, प्रदीप तुनगरिया, नन्दकिशोर जाग्रत, पुरणचन्द जाटोलिया, रामसिंह, मोहन मोटवानी, गोपाल नागी, नत्थुमल, घनश्याम खत्री, ताराचन्द सबलानिया, ओमप्रकाश बाकोलिया, निम्बाराम गुर्जर, चरणसिंह लबाना, घनश्याम गवलानी, ललित चौहान, रमेश गागवानी, हेमेन्द्र जैन, मुन्नीदेवी कुमावत, भागचन्द सैन, विजय गोयल, विजय गोयर, नरेश कुमार यादव, रामनिवास चौधरी, पुरण रील आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आदर्श मण्डल का कार्यक्रम कल
कल भारतीय जनता पार्टी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के आदर्श मण्डल का पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष व मण्डल कार्य समिति की बैठकएवं दिपावली स्नेह मिलन समारोह रविवार 20 नवम्बर को जांगिड़ धर्मशाला में प्रातः 09 बजे से 01 बजे तक छः सत्रों में सम्पन्न होगा। जिसमें मण्डल में आने वाले शहर जिले के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य व मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकारिणी के साथ महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, प्रकोष्ठा व मोर्चो के अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, पूर्व व वर्तमान पार्षद, मौजूद रहेगें।

मुकेश खींची
अध्यक्ष, आर्य मण्डल
मो. 9799126685

error: Content is protected !!