शिक्षा कर्मियों का सदस्यता अभियान

अजमेर। राजस्थान समायोजित शिक्षाकर्मी संघ राजस्थान का सदस्यता अभियान रविवार का दयानंद विद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें अनुदानित स्कूल से राजकिय सेवाओ में समायोजित शिक्षा कर्मियों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेशमंत्री विनोद कांकाणी ने बताया कि अभियान 25 अक्टूबर तक चलेगा। 25 सितंबर तक राज्य के सभी जिला इकाइयों का गठन किया जायेगा। 5 और 6 अक्टूबर को जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन होंगे। इस अवसर पर जिला इकाई के अध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा निर्वाचित घोषित किये गये। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सरदार सिंह बूगालिया, राजेन्द्र प्रसाद माथुर, दयानंद शर्मा, महेश टेवाणी, नंदकिशोर जोशी, पार्वती पेसवानी सहित कई शिक्षक मौजूद थे।
error: Content is protected !!