जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्रा का आधार- गोयल

मतदाता दिवस पर प्रदर्शनी का शुभारम्भ
gaurav-goyalअजमेर, 24 जनवरी। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने कहा कि जागरूक मतदाता मजबूत लोकतंत्रा की निशानी है। हमारा देश विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों मे से एक है। सरकार जनता की, जनता के लिए, जनता द्वारा चुनी जाती है। इसलिए यह जरूरी है की लोकतांत्रिक व्यवस्था में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भगीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव गोयल ने आज 7वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सूचना केन्द्र में आयोजित 2 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस मतदाता दिवस की थीम’ युवा एवं भावी मतदाता सशक्तिकरण’ रखी गई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्रा की मजबूती के लिए आवश्यक है सभी व्यक्ति अपना मतदाता पहचान पत्रा बनवाएं और चुनाव के समय शान्ति पूर्ण ढ़ंग से मतदान करें।
श्री गोयल ने मतदाता पहचान पत्रा का नया डिजाइन भी प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष हो चुकी है वे अपना मतदाता पहचान पत्रा अवश्य बनवाए तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। मतदाता पहचान पत्रा का उपयोग पहचान पत्रा के रूप में भी किया जा सकता है।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, क्षेत्राीय प्रचार कार्यालय एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली विभिन्न मार्गों से होती हुई सूचना केन्द्र पहुंची। स्कूली बच्चे जागरूक मतदाता-मजबूत लोकतंत्रा, उम्र 18 वर्ष पूर्ण-मतदाता पहचान पत्रा जरूर, सबसे अच्छा कार्ड-मतदाता पहचान कार्ड, वोटर लिस्ट में नाम लिखाओ-अपना भविष्य बनाओ आदि नारे लगाते हुए सूचना केन्द्र पहुंचे।
क्षेत्राी प्रचार अधिकारी विनोद शंकर बैरवा ने बताया कि कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जिला कलक्टर श्री गोयल द्वारा पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में रमेश सिंह रावत और राधिका तथा चित्राकला प्रतियोगिता में श्रुति जैन और गुंजन वर्मा को पुरस्कृत किया गया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय एवं क्षेत्राीय प्रचार कार्यालय द्वारा जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संगोष्ठी, चित्रा प्रदर्शनी, फिल्म शो, रंगोली, मेहन्दी, युवा दौड़, प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार, आईएएस प्रशिक्षु अंजली राजोरिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री अबु सूफियान चैहान, मसूदा उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश चावला, अजमेर उपखण्ड अधिकारी श्री जय प्रकाश नारायण, किशनगढ़ उपखण्ड अधिकारी श्री अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

बैठक 27 जनवरी को
अजमेर, 24 जनवरी। लाइट्स वैबसाइट से संबंधित मासिक बैठक 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी।

बीसूका की बैठक 30 जनवरी को
अजमेर, 24 जनवरी। बीस सूत्राी कार्यक्रम द्वितीय स्तर समिति की बैठक 30 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

किसान आयोग अध्यक्ष प्रो. जाट कल विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे
अजमेर, 24 जनवरी। राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष प्रो. सांवर लाल जाट कल 25 जनवरी को रूपनगढ़, बड़ल्या एवं लच्छीपुरा आदि गांवों में विभिन्न सड़कों के शुभारम्भ कार्यक्रम में भाग लेंगे।

error: Content is protected !!