ब्यावर,24 जनवरी। उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया की अध्यक्षता मंे सम्पन्न उपखण्ड स्तरीय पुरस्कार समिति की बैठक में ब्यावर उपखण्ड की 43 प्रतिभाओं को उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने के फलस्वरूप गणतंत्रा दिवस के पुनीत अवसर पर उपखण्ड स्तरीय मुख्य सम्मारोह मंे पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। पुरस्कार चयन समिति मेें तहसीलदार योगेश कुमार अग्रवाल, सिटी थानाधिकारी यशवन्त सिंह, सहायक अभियंता नगरपरिषद पदम सिंह, बीईईओ शशीकांत मिश्रा, एसडी कॉलेज के डॉ.एन.के.साद एवं पटेल सीनियर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रजापति सम्मलित थे।
उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया ने बताया कि बीएनके सहकारी होलसेल उपभोक्ता भण्डार ब्यावर के महाप्रबंधक, सहायक रजिस्ट्रार मो. रज्जाक का,े ब्यावर की जनता को अक्टूबर 2014 से निरन्तर उत्कृष्ठ सेवाएं उपलब्ध करने के लिए सम्मानित किया जायेगा। अली नगर नून्द्रीमेन्द्रतान निवासी मुहम्मद बख्श कुरैशी को राजस्थानी गीत मानस में भगवत गीता का रामचरित्रा मानस की शैली मेें राजस्थानी भाषा में काव्यानुवाद के माध्यम से सर्वधर्म आदरभाव व भावनात्मक राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के लिए सम्मान किया जायेगा। मुख्यमंत्राी जलस्वावलबन अभियान के प्रथमचरण के तहत उत्पादन व जल संरक्षण गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य एवं आईडब्यूएमपी जलग्रहण परियोजनाओं में जैविक खादों को बढ़ाव देने हेतु कृषि मित्रों से सम्पर्क कर उन्हें वर्मी कम्पोस्ट व फलदार पौधे लगाने हेतु प्रेरित कर उत्कृष्ट कार्य सम्पादन हेतु जवाजा पंचायत समिति के जलग्रहण सदस्य कृषि विशेषज्ञ श्रीमती एकता कंवर का सम्मान किया जायेगा। राजकीय पटेल उ.मा.वि. ब्यावर के व.अ. मुकेशचन्द प्रजापति को विद्यालय के श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम हेतु एवं छात्रा अनुशासन बनाये रखने मेें विशेष योगदान तथा राज्य स्तरीय विज्ञान मेला दौरान भामाशाहों को प्रेरित करने के कार्य हेतु सम्मानित किया जायेगा। अध्यक्ष भारत विकास परिषद ब्यावर, 2016-17 में मानव जीवन के सभी क्षेत्रों में भारत के सर्वांगीण विकास संबंधित विभिन्न कार्य करने के लिए सम्मानित हांेगे। ग्राम बाड़िया कोटड़ा में 150 फीट कुएं में गिरी हुई महिला को एवं ग्राम दुर्गावास में कुएं में गिरे पुरूष व महिला को जिंदा बचाकर एवं भीम बरार तालाब मेें गिरे दो बच्चों को निकालने के साहसिक कार्य हेतु अग्निश्मन विभाग के फायरमैन जीतराज/लादूराम एवं सुरेन्द्र कुमार/स्व.बद्रीलाल को सम्मानित किया जायेगा। कन्या बचाओ एवं भ्रूणहत्या पर रोक संबंधी जाग्रती लाने व लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने आदि सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए मानवाधिकार सुरक्षा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा का सम्मान किया जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जवाजा के लिपिक ग्रेड प्रथम अशोक कुमार को गत 11 वर्षों से संस्थापन, लेखा, सामान्य, सूचना का अधिकार, रिकार्ड संधारण इत्यादि कार्यालयी कार्य ़समय पर पूरा करने के लिए सम्मानित किया जायेगा।
राष्ट्रीय खेलकूद भुवनेश्वर ओडिया में ऊंचीकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक प्राप्त करके ब्यावर शहर को गौरवान्वित करने, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिये आदर्श विद्या मंदिर उ.मा.वि. ब्यावर की छात्रा सिमरन सम्मानित की जायेगी। सिद्धार्थ इन्टरनेशनल स्कूल की छात्रा दिलशाद खान कक्षा-11, खेलकूद तस्तरी फेंक, गोला फेंक व तार की जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर ब्यावर व अजमेर जिला का नाम गौरवान्वित करने के लिए सम्मानित किया जायेगा। गुरूदीप एकेडमी उ.मा.वि. की कक्षा 12 के छात्रा अंकित चौहान द्वारा खेलकूद प्रतियोगता कबड्डी में द्वितीय स्थान पाकर राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अजमेर जिले का नाम रोशन करने के लिये सम्मान होगा। राजस्थान मा. शिक्षा बोर्ड 2016 में कक्षा 10में 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्यावर स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए कंचन देवी जैन उ.मा.वि. ब्यावर के कक्षा 10 के छात्रा पंकज नागर का सम्मान किया जायेगा। श्रीमती विजय लक्ष्मी सांखला प्रधानाध्यापिका रामावि फतेहपुरिया दोयम ब्यावर को विद्यालय में विभिन्न क्षेत्रा में सहयोग प्रदान करने के लिए सम्मानित किया जायेगा। एआईपीएमटी, नीट(यूजी) 2016 की परीक्षा में 99.82 प्रतिशत अंक अर्जित करनेे वाली गणेशपुरा रोड़ सेठीनगर निवासी सुश्री जया आपावत पुत्राी गोपाल सिंह सम्मानित होगी। राउप्रावि चांगगेट ब्यावर की अध्यापिका श्रीमती रूकमणी देवी को उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम, नामांकन व ठहराव सहित सहशैक्षिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए सम्मानित किया जायेगा। बीईईओ जवाजा के लिपिक ग्रेड-प्रथम रमेश विजय को संस्थापन, सेवापुस्तिका संधारण सहित अन्य कार्य तथा कार्मिकों की समस्याओं का तत्परतापूर्वक समाधान के लिए सहयोगी भूमिका हेतु सम्मान होगा। सर्वशिक्षा अभियान जवाजा के पूरण चन्द को सूचना ऑनलाईन फीडिंग , कम्प्यूटराईजेशन, शिक्षक प्रशिक्षण व बालिका शिक्षा में उत्कृष्ठ योगदान आदि के लिए सम्मानित किया जायेगा। राजस्थानी एवं हिन्दी फिल्मों में अच्छे अभिनय की भूमिका निभाने के लिये खटीकान मौहल्ला निवासी नौरत सोलंकी तथा वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता 2016 में भारत को सिल्वर पदक दिलाने सहित अन्य खेल प्रतिभाओं का उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए ब्यावर का नाम रोशन करने हेतु ग्राम गोहना की सुश्री ज्योति सिसोदिया पुत्राी दशरथ सिंह सम्मानित होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार खेल चुकें भारतीय बास्केटबॉल के कोच गोहाना निवासी कुलदीप सिंह सिसोदिया द्वारा नेपाल इंटरनेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल पाने आदि हेतु सम्मानित किया जायेगा। खेल के क्षेत्रा में सक्रिय योगदान व मार्गदर्शन द्वारा खेल प्रतिभाओं को तराशनें व विशेष प्रोसाहन प्रदान करने के लिए रामावि देवखेड़ा (जवाजा) के शा.शि. गिरीराज खटीक का सम्मान होगा। विद्यालय में वृक्षारोपण स्वच्छता व रक्तदान शिविरों में कार्य हेतु विशेष योगदान के लिए दुर्गावास राउमावि के व.अ. कमल किशोर वैष्णव सम्मानित होगें। विशिष्ट सेवाओं में योगदान देने हेतु पंचायत समिति जवाजा के क.लि. विनोद कुमार जैन एवं सुरेन्द्र सिंह, योग प्रशिक्षक घनश्याम चौधरी, मबाविपरिवि ब्यावर की सुश्री मनोज कुमारी व लेखा सहायक पं.स. जवाजा कमल शर्मा का सम्मान किया जायेगा। अहमदाबाद में सम्पन्न सीनियर नेशनल रैकिंग टेनिस चैम्पियनशिप में 65 वर्ष से अधिक की आयु में राजस्थान के एकमात्रा खिलाड़ी के रूप में ऑलइण्डिया रैकिंग प्राप्त करने वाले ब्यावर के सेवानिवृत्त शा.शि. लालचन्द दगदी सम्मानित होंगे। गरीब व असहाय परिवार की कन्याओं के विवाह व कन्यादान कराने के लिये अध्यक्ष श्रीमद् भागवत परिवार ब्यावर संस्था का सम्मान किया जायेगा। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व कानून व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान के लिये सिटीथाना ब्यावर के कांस्टेबल रामकिशन, ब्रजमोहन एवं श्री रिषी सम्मानित होंगे। राजस्व शाखा का कार्य पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ संपादित करने वाले रीडर कार्य व धारा 91 के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कार्य लगन के साथ करने हेतु हाल: उपखण्ड कार्यालय ब्यावर के लिपिक ग्रेड द्वितीय अनुपम सिंह को सम्मानित किया जायेगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार सभी प्रकार के राजस्व कार्यों को त्वरित गति से करने की साथ ही अन्य रिक्त पटवार मंडल का भी कार्य कर्तव्यनिष्ठा से करने हेतु पटवारी लोकेश कुमार मीणा (फतेहपुरिया दोयम) एवं लोकेश कुर्डि़या (नयानगर) सम्मानित होंगे। न्यायालय के कार्यों को निष्ठा व कर्तव्य परायणता के साथ संपादित करने एवं न्याय आपके द्वार अभियान में सहयोगार्थ सराहनीय कार्य करने वाले हाल: उपखण्ड कार्यालय के सहायक कर्मचारी राजकिशोर सम्मानित किया जायेगा। इसी तरह तहसील कार्यालय के सहायक कर्मचारी राजेन्द्र वारानी को समय पर नोटिस व सम्मन, नोटिस, पत्रांें की समय पर तामिली कराना एवं कार्यालय आदेश का कर्तव्यनिष्ठा से रिकार्डरूम को सुव्यवस्थित रखने व प्रतिलिपि जारी करने के कार्य में अच्छी भूमिका अदा करने हेतु सम्मान होगा। शहर में साफ-सफाई करने में विशेष योगदान देने हेतु नगरपरिषद ब्यावर के सफाई कर्मचारी रूपचन्द/भंवरलाल, राजेश/चन्द्रा, रमेश/भंवरलाल, श्रीमती आचुकी एवं श्री प्रमोद का सम्मान किया जायेगा। –00–
उपखण्ड स्तरीय गणतंत्रा दिवस समारोह संबंधी कार्यक्रम निर्धारित
ब्यावर, 24 जनवरी। उपखण्ड स्तर पर ब्यावर के मिशन ग्राउण्ड पर 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह संबंधी कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इस आयोेजन से पूर्व नगर में विभिन्न कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों व संगठनों के भवनांे पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
तय कार्यक्रमानुसार मिशन ग्राउण्ड पर आयोजित होने वाले गणतंत्रा दिवस समारोह संबंधी मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी पीयूष समारिया प्रातः 9.00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद 9.10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9.20 बजे मार्चपास्ट एवं सलामी, 9.35 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, 9.50 बजे छात्रा-छात्राओं द्वारा सामूहिक वन्दे मातरम् एवं व्यायाम प्रदर्शन, 10.00 बजे सामूहिक राष्ट्रभक्ति गान होगा। प्रातः 10.10 बजे कंचनदेवी जैन उमावि ब्यावर द्वारा सामूहिक नृत्य, 10.20 बजे राजकीय बालिका उमावि छावनी द्वारा सामूहिक नृत्य, 10.30 बजे पीआरजे ज्ञानजया विद्यालय द्वारा सामूहिक नृत्य एवं घुड़सवारी प्रदर्शन, प्रातः 10.40 बजे पुरूस्कार वितरण, 10.50 बजे नगरपरिषद सभापति श्रीमती बबीता चौहान द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव, 11.00 बजे डीपीएस सीनियर स्कूल विजयनगर रोड़ द्वारा सामूहिक नृत्य, 11.10 बजे ईमानुएल मिशन सैकण्ड्री स्कूल द्वारा सामूहिक नृत्य, 11.20 बजे संजय गहलोत कला मण्डल ब्यावर द्वारा एकल गायन कोरस के बाद प्रातः 11.30 बजे विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन होगा तथा प्रातः 11.40 बजे राष्ट्रगान के साथ मुख्य समारोह का समापन होगा।
गणतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर पटेल विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्रा दिवस के पुनीत अवसर पर नगर की स्वयंसेवी संस्था पहल सेवा सोसायटी ब्यावर की ओर से राजकीय पटेल सीनियर विद्यालय परिसर में देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। संस्थाध्यक्ष अशोक सैन एवं कलाकार संजय गहलोत ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में 25 जनवरी को सायं 6.00 से आयोजित होने वाले इस संास्कृतिक आयोजन में सहभागी बनते हुए राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय भावना से जुड़ते हुए आदर्श नागरिक की भूमिका निर्वहन का अनुरोध किया है।-