तीन बालिकाओं को बनाया एक दिन का मंत्री

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री की अनूठी पहल
DSC_850424 जनवरी। प्रदेश में महिलाओं के कम होते लिंगानुपात और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘ मुहिम को और प्रभावी बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने एक अनूठी पहल करते हुए प्रदेश की तीन बालिकाओं को एक दिन का मंत्री (सांकेतिक) बनाकर उनसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 10 हजार 500 मोबाइल और 282 महिला सुपरवाइजर को आइपैड देने की स्वीकृति भी करवाई।
शासन सचिवालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस को सार्थक सिद्घ करते हुए श्रीमती भदेल ने गरिमा बालिका संरक्षण एवं सम्मान पुरस्कार 2016-17 की विजेता राजसंमद निवासी सुश्री जशोदा गमेती, टोंक निवासी सुश्री सोना बैरवा, प्रीति कंवर राजावत को एक दिन के लिए मंत्री का प्रभार सौंप दिया। यही नहीं उन्हें मंत्रालय में होने वाले कार्य-कलापों से भी अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि तीनों लड़कियों ने न केवल बाल विवाह के विरूद्घ आवाज उठाई बल्कि अपने आसपास होने वाले बाल विवाह पर भी रोक लगवाई।
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ने कहा कि मैं इस सांकेतिक सम्मान के जरिए समाज को यह संदेश देना चाहती हूं कि बालिकाएं किसी भी मायने में कम नहीं हैं। उन्हें अगर उडऩे आजादी दी ताए तो वे पूरे आसमान को नाप सकती हैं। उन्होंने कहा कि समाज महिलाओं को कमतर नहीं आंके और उन्हें समान अवसर दे। उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा तो वे एक दिन खुद को जरूर साबित कर देंगी।
श्रीमती भदेल ने कहा कि इन बालिकाओं के जरिए हमने प्रदेश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए 10 हजार 500 एंड्राइड फोन और महिला सुपरवाइजर्स के लिए 282 आइपैड की स्वीकृति (सांकेतिक) जारी करवाई है।
इस दौरान महिला अधिकारीता आयु€त श्रीमती ऋृचा खोड़ा और कई मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!