प्रो. देवनानी ने किया विकास कार्यो का शुभारम्भ

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी
अजमेर, 29 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने रविवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 60 तथा 7 एवं 8 में लगभग सवा करोड़ की राशि के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया।
प्रो. देवनानी ने नगर निगम के वार्ड संख्या 60 में गणपति नगर, अलखनंदा एवं रजत पथ में नाली निर्माण के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्रा विकास निधि के माध्यम से 8 लाख की राशि उपलब्ध करायी थी। इस राशि से क्षेत्रा में नाली निर्माण के कार्यों के शुभारम्भ अवसर पर प्रो. देवनानी ने कहा कि नगर निगम के वार्डों में विकास की गंगा बह रही है। विकास एक निरन्तर प्रक्रिया है। विकास के कार्य लगातार इसी गति से आगे भी होते रहेगें। शहर के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नही है। स्मार्ट सिटी के माध्यम से अजमेर आगामी दो वर्षों में एक अलग ही स्वरूप में निखर कर आएगा। यहां आने वाला हर पर्यटक यही बसने की सोच रखेगा।
स्थानीय पार्षद चन्दे्रश सांखला ने कहा कि गत 17 माह के दौरान लगभग साढ़े चार करोड़ के विकास कार्य वार्ड में करवाए गए है। भविष्य में भी विभिन्न माध्यमों से राशि वार्ड के विकास के लिए उपलब्ध करवायी जाएगी। साफ सफाई के माध्यम से यह वार्ड जल्द ही स्मार्ट वार्ड नजर आएगा।
प्रो. देवनानी ने लौगिया क्षेत्रा में किया नाले का शुभारम्भ
प्रो. वासुदेव देवनानी ने लौगिया चैक से शोभराज होटल तक लगभग 500 मीटर लम्बे नाले के विकास कार्य का शुभारम्भ किया। इसके लिए लगभग एक करोड़ 22 लाख रूपये नगर निगम के माध्यम से स्वीकृत किए गए है।
प्रो. देवनानी ने कहा कि इस राशि से वार्ड संख्या 7 एवं 8 में नाले का पुर्ननिर्माण एवं मरम्मत कार्य होने से क्षेत्रा की जनता को राहत मिलेगी। साथ ही दरगाह में आने वाले जायरीन एवं पर्यटकों को भी स्मार्ट सिटी नजर आएगी। लोगिया क्षेत्रा में साफ सफाई बेहतर होगी। नाले की दीवारों, पेंदा तथा यूटिलिटी बनने से नाले के कारण क्षेत्रावासियों को होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। उन्होंने उपस्थित क्षेत्रावासियों से साफ सफाई रखने का संकल्प करवाया और कहा कि सफाई सब का उत्तरदायित्व है। नाले की सार संभाल सबकों मिलकर करनी चाहिए । उन्होंने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना तथा राजश्री योजना की जानकारी उपस्थित व्यक्तियों को प्रदान की।
इस अवसर पर स्थानीय पार्षद राजू साहू एवं वंदना नरवाल साहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
अजमेर जिला केमिस्ट एसोशिएशन की साधारण सभा सम्पन्न
प्रो. देवनानी ने डायरेक्टरी का किया विमोचन
अजमेर, 29 जनवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर जिला केमिस्ट एसोशिएशन की साधारण सभा में जवाहर रंगमंच पर केमिस्ट डायरेक्टरी का विमोचन किया।
प्रो. देवनानी ने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्रा मंे आमूल चूल परिर्वतन आया है। काउंसिलिंग पद्धति से पदस्थापन में पारदर्शीता आयी है। साथ ही अध्यापकों के सम्मान में वृद्धि भी हुई है। मानव मात्रा को चिकित्सक और केमिस्ट की आवश्यकता रहती है। केमिस्ट को केवल अपने लाभ के बारे में ही नही सोचकर उपभोक्ता एवं मरीज के हित में भी कार्य करना चाहिए। ग्राहक के साथ जीवन्त सम्पर्क बनाने से व्यावसाय में सकारात्मक बदलाव आता है। मरीज को उचित मूल्य पर स्नेह एवं आत्मयिता के साथ दवा दी जानी चाहिए। राजस्थान का इतिहास गौरवमय रहा है। राजस्थानी परम्पराओं तथा इतिहास के साथ साथ छेड़छाड नही की जानी चाहिए। भविष्य में नगदी रहित अर्थ व्यवस्था एवं आॅन लाईन दवा बाजार में बढ़ोतरी होगी। समय के साथ केमिस्ट को भी स्मार्ट होना चाहिए।
साधारण सभा की वार्षिक बैठक में केमिस्ट व्यावसाय से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं जिले के समस्त केमिस्ट उपस्थित थे।

error: Content is protected !!