बस्ती में वस्त्र, खिलौने व बर्तनों का वितरण

‘‘राष्ट्र हमें देता है सब कुछ, हमें भी तो कुछ देना सीखे’’ – यादव

20-02-2017 Apna Ajmer (3)अजमेर 20 फरवरी। सेवा भारती व अपना अजमेर संस्था द्वारा आज पंचशील लुहार बस्ती में वस्त्र, खिलौने व बर्तनों का वितरण किया गया।
सेवा भारती के महानगर अध्यक्ष मोहन जी यादव ने कहा कि ‘‘राष्ट्र हमें देता है सब कुछ, हमें भी तो कुछ देना सीखे’’ इसी क्रम में हम बस्ती बस्ती जाकर लोगों को जागरण का काम कर रहे है और हम उनकी आवश्यकतानुसार उनके साथ है।
अपना अजमेर के सूत्रधार कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि नेकी की दीवार पर रोजाना 500 के लगभग कपड़े, खिलौने, किताबे, बर्तन, जुते इत्यादि आते है। नेकी की दीवार का एक ही मकसद है कि जिनके पास अतिरिक्त है वह नेकी की दीवार पर छोड़ जाये और जिसके पास नहीं है वो दीवार से आकर ले जा सकता है।
सम्पर्क प्रमुख विनीत लोहिया ने कहा कि कुछ सामग्री प्रति माह अतिरिक्त जाती है उसे छोटी बस्तीयों में पहुंचाने का काम संस्था द्वारा किया जा रहा है।
इस अवसर पर सेवा भारती के विभाग मंत्री रामचरण, महानगर मंत्री प्रदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष विकास पाराशर, सम्पर्क प्रमुख डॉ. राजेश खत्री, महेश लखन, ललित नागरानी उपस्थित थे।

विनीत लोहिया
सम्पर्क प्रमुख
मो.9549860966

error: Content is protected !!