स्मार्ट सिटी में एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के लिये ड्राय पोर्ट के लिये प्रयास करेगें – हेड़ा

निर्यात प्रोत्साहन, प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

zzअजमेर 23 फरवरी 2017। जिला उद्योग केन्द्र एवं एसोसियेशन ऑफ पोटेनशियल एन्टरप्रन्योर सोसायटी (एप्स) अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में निर्यात प्रोत्साहन, प्रक्रिया एवं दस्तावेजीकरण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह सांय 4 बजे स्वामी कॉम्पलेक्स के चतुर्थ तल पर आयोजित किया गया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथी श्री शिवशंकर हेड़ा अध्यक्ष अजमेर विकास प्राधिकरण थे। साथ ही अजमेर जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सी.वी. नवल भी उपस्थित थे। दो दिवसीय इम्पोर्ट एक्सपोर्ट दस्तावेजीकरण कार्यशाला में करीब 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से उद्योगपति, कॉलेज की फेकल्टी व व्यापारी बंधु थे जो कि इस दो दिवसीय कार्यशाला में दस्तावेजीकरण में एक्सपोर्ट से सम्बन्धित
अपना ज्ञानवर्धन किया। जिसमें किस प्रकार से एक्सपोर्ट इम्पोर्ट किया जाता है। फर्म का आई.ई. कोड, एल.सी., इन वॉइस, पैकिंग लिस्ट, एक्पोर्ट मार्केट और बैंक से सम्बन्धित जानकारी व ट्रांजेक्शन आदि के साथ ही एक्सपोर्ट व इम्पोर्ट से सम्बन्धित सुक्ष्म से सुक्ष्म जानकारी इस कार्यशाला में दी गयी। इस कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों ने अपनी समस्याओं का समाधान किया और अपने मन में एक्पोर्ट इम्पोर्ट से सम्बन्धित प्रश्नों को पुछ कर अपनी समस्याओं का निवाकरण किया।
एप्स के सचिव जे.के. शर्मा ने मुख्य अतिथी महोदय से निवेदन किया कि अजमेर में एक्सपोर्ट को परमोशन करने के लिये इस सेमिनार का आयोजन किया गया है क्योंकि राजस्थान से एक्सपोर्ट काफी मात्रा में होता है जिनके ड्राय पोर्ट जयपुर और जोधपुर में उपलब्ध है। लेकिन अजमेर, किशनगढ़, पुष्कर व ब्यावर से भी एक्सपोर्ट किया जाता है और अजमेर में एक्सपोर्ट बढ़े इसके लिये ड्राय पोर्ट के साथ ही अन्य सुविधा भी सरकार को दी जानी चाहिए। जिससे अजमेर का आर्थिक विकास हो सके।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी श्री शिवशंकर हेड़ा जी ने कहा कि वह स्वयं भी सी.ए. व उद्योगपति है। अजमेर विकास में वह किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगें। यदि अजमेर में ड्राय पोर्ट आवश्यक हुआ तो वह जमींन उपलब्ध कराने में पीछे नहीं रहेगें। साथ ही वह स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर भी है। वह किस तरह से एक्सपोर्ट को बढ़ावा दे सकते है उसके लिये प्रयास करेगें। उन्होने सम्बोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को कहा कि वह इस दो दिवसीय कार्यशाला से जो सीखकर जा रहे है वह अपने कार्य क्षेत्र में लागू करें। तब ही इस कार्यशाला की सफलता कहलायेगी।
इस अवसर पर एप्स के अध्यक्ष राधेश्याम चोयल ने बताया कि इस कार्यशाला में प्रतिभागियों में इस कार्यशाला को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला है। हमारे सभी प्रतिभागी दो दिवसीय कार्यशाला में पूर्ण निष्ठा के साथ इस कार्यशाला में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होने एक्सपोर्ट इम्पोर्ट की आवश्यकता के बार में बताया और कार्यशाला से जुड़े सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला। साथ ही जिला उद्योग केन्द्र को सहयोग के लिये धन्यवाद दिया और आगे भी इस तरह के व्यापार को बढ़ाने के लिये कई प्रकार की कार्यशालायें की जायेगी ऐसी जानकारी दी।
इस अवसर पर डी.आई.सी. के महाप्रबंधक सी.वी. नवल ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उद्योगपतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो उसके लिये डी.आई.सी. हमेशा तत्पर रहती है ओर रहेगी।
इस कार्यशाला में प्रशिक्षण की फैकल्टी एन.आई.एफ.टी.एम. अहमदाबाद के एक्सपर्ट श्री कमलेश सोनी, सुनिल सोमानी, एन.आई.एफ.टी.एम. अजमेर से ध्वनि मिश्रा, डी.आई.सी. के हरिकेश मीणा, एप्स के राजेश बंसल, अरूण अरोड़ा, निरज आर्य, आशिष पुरी, अनिरूद्ध शर्मा, जितेन्द्र पारिक व तनय उपाध्याय का सहयोग रहा।

जे.के. शर्मा
महासचिव, एप्स अजमेर
मो. 9414009911

error: Content is protected !!