अजमेर 3 मार्च। पुज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के आपसी सहयोग से चेटीचण्ड महोत्सव पखवाड़ा के सफल आयोजन हेतु एक बैठक कल 4 मार्च 2017 को सायं 4 बजे से स्वामी कॉम्पलेक्स, अजमेर में आयोजित की गई है। जिसमें शहर के सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिनिध उपस्थित रहेगें।
यह चेटीचण्ड महोत्सव पखवाड़ा शुभारंभ 19 मार्च को जतोई दरबार में धर्मध्वजा व बहिराणा साहिब के आयोजन से प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न सिन्धी कॉलोनी, मन्दिरों व विद्यालयों में आयोजित होकर समापन 3 अप्रेल 2017 चौरसियावास रोड झूलेलाल मन्दिर मे छठी के कार्यक्रम से होगा।
कवंल प्रकाश किशनानी,
मो. 9829070059