ब्यावर, 3 मार्च। एवीवीएनएल द्वारा स्थानीय 33/11 के.वी. सबस्टेशन से ज़ारी 11 केे.वी. पाली बाजार फीडर के आवश्यक रखरखाव व मरम्मत कार्य की वज़ह से शनिवार 4 मार्च को प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियन्ता सीएसडी-ाा सैदरिया के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सेन्टपॉल स्कूल, लोकाशाह नगर-प्रथम व द्वितीय, प्रताप कॉलोनी, कड़ीवाल मौहल्ला, लौहार बस्ती, जैन कॉलोनी, विनोद नगर, कुन्दन नगर, लोढ़ा कॉलोनी, मुणौत कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, वर्द्ध्रमान कॉलेज, गीता कॉलेज, हरिजन बस्ती, ओम नगर, शास्त्राीनगर, रामनगर, फतेहनगर, विट्ठल बस्ती, मेवाड़ीगेट के बाहर का एरिया आदि क्षेत्रा शामिल हैं।–00–
रीको एरिया सहित शहरी व विभिन्न ग्रामीण इलाकों में रहेगी रखरखाव हेतु सप्लाई बंद
ब्यावर, 3 मार्च। एवीवीएनएल द्वारा विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए शनिवार 4 मार्च को शहरी क्षेत्रा सहित कई ग्रामीणों इलाकों में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। निगम के सहायक अभियन्ता रीको के अनुसार 33 के.वी. ब्यावरखास से जुड़ने वाले फीडरों में चांग, मेड़िया, रूपनगर, ब्यावरखास, सरमालिया फीडर में 4 मार्च को प्रातः 10 से अपराह्न 3 बजे तक एवं 33 के.वी. रीको अजमेर रोड़ से जुड़े फीडरों में लामाना, पावरहाउस, सूरजपोल, मिल फीडर, रीको प्रथम, रीको द्वितीय व रीको तृतीय फीडर क्षेत्रा में 4 मार्च को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक निगम द्वारा विद्युत लाईनों के आवश्यक रखरखाव हेतु सप्लाई बंद रहेगी।
पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर
गोहाना व राजियावास में आयोजित हुए शिविर में ग्रामीण लाभान्वित
ब्यावर, 3 मार्च। पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर के माध्यम से ग्राम पंचायतवार शुक्रवार शिविर आयोजित की श्रृंखला में जवाजा ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोहाना व राजियावास में शिविर लगाकर जनकल्याण के कई महत्वपूर्ण कार्य करके संबंधित पंचायतवासियो ंको मौके पर ही राहत प्रदान की गई। विकास अधिकारी शिवदान सिंह के अनुसार शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत वितरण, चिकित्सा व स्वास्थ्य, पशुपालन तथा राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों की टीमेंा के माध्यम से ग्रामीणों को लाभान्वित किया गया।
गोहाना के शिविर में हुए विविध कार्य
विकास अधिकारी शिवदान सिंह के अनुसार ग्राम पंचायत गोहाना के अटल सेवा केन्द्र मंे आयोजित पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर में 14वें वित्त आयोग के तहत 2 कार्य 4.96 लाख रूपये के स्वीकृत किये गए। इसी प्रकार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 7 हैण्डपम्पों व 3 ट्यूबवैल की मरम्मत की गई, राजस्व विभाग द्वारा 11 राजस्व रिकार्ड की प्रतियां दी, 29 प्रमाणपत्रा जाति व मूल निवास संबंधी जारी हुए, 10 जन्म प्रमाण, 10 मृत्यु प्रमाण पत्रा, 1 विवाह प्रमाण पत्रा, 22 नोड्यूज प्रमाणपत्रा दिये गए, पंचायत क्षेत्रान्तर्गत 57 पुराने भवनो ंका विनियमितीकरण किया गया, 6 टन ठोस कचरे का निस्तारण, एमजेएस के तहत 10 पौधे लगाएं, 22 ओपीडी रोगियों का इलाज 17-17 जांचे हीमोग्लोबिन, बीपी एवं बल्डशुगर की गई तथा 8 मलेरियां जांचें हुई, 10 मिट्टी के नमूने लिये, 61 पशुओं का टीकाकरण व 64 पशुओं को दवा वितरण, भामाशाह पशुबीमा योजना के तहत 27 बीमा प्रस्ताव तैयार किये, विद्युत निगम द्वारा 1 बंदमीटर की दुरूस्ति व 1 बिल शिकायत का निवारण, 6 आवेदन पालनहार योजना के प्राप्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 27 वृद्धावस्था, 6 विधवा पेंशन व 5 विशेष योग्यजन पेंशन की स्वीकृति ज़ारी की गई। भामाशाह योजना के तहत 18 नामांकन, 156 जनों को भामाशाह योजना संबंधी जानकारी दी, एनएफएसए के तहत 674 राशनकार्ड की सीडिंग, 12 कार्ड का संशोधन, 10 डुप्लीकेट कार्ड जारी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 20 अपात्रा लोगों के नाम हटाये गए। प्रधानमंत्राी आवास योजना के तहत 2 नये आवेदन लिये गए, 29 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन व 10 का नवीनीकरण किया, 1 आंगनबाड़ी भवन निर्माण हेतु स्थान चिन्हित, आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु 4 पट्टे जारी किया तथा 1 नया आवेदन आंगनबाड़ी भवन के पट्टे हेतु लिया गया, आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए 130 खिलौने,25 प्री स्कूलबैग व 25 यूनीफार्म की प्राप्ति करने के साथ ही हितकारी योजनाओं आदि से संबंधित कार्य करके ग्रामीणों मौके पर राहत प्रदान की गई।
राजियावास के शिविर में भी हुए विभिन्न जनहितकारी कार्य
विकास अधिकारी शिवदान सिंह के अनुसार राजियावास अटल सेवा केन्द्र पर आयोजित हुए पं.दीनदयाल उपाध्याय जनकल्याण पंचायत शिविर में 14वें वित्त आयोग के तहत 3 कार्य 4 लाख रूपये के स्वीकृत किये गए एवं राज्य वित्त के 7 कार्य 11 लाख रूपये की स्वीकृति हुई , जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 2 खराब पाये गए हैण्डपम्पों की मरम्मत की गई, राजस्व विभाग द्वारा 20 नामान्तरण, 31 राजस्व रिकार्ड की प्रतियां ज़ारी, 4 टन ठोस कचरे का निस्तारण, 30 ओपीडी रोगियों का इलाज किया, 16 हीमोग्लोबिन, 22 बीपी, 16 बल्डशुगर तथा 7 मलेरियां जांचें की गई, 3 आंगनबाड़ी केन्द्रों को राजकीय विद्यालयों में स्थानान्तरण हेतु चिन्हित किया गया, 33 पशुओं को दवा वितरण, 200 पशुओं का टीकाकरण किया, भामाशाह पशुबीमा योजना के तहत 32 बीमा प्रस्ताव तैयार हुए, विद्युत निगम द्वारा ग्राम ज्योति योजनान्तर्गत 9 प्रकरण निस्तारित, मुख्यमंत्राी विद्युत सुधार योजना के तहत12 प्रकरण निस्तारित, 12 नये कनेक्शन ज़ारी, 13 ढीले तार तथा 25 बंद मीटर दुरूस्त करके 28 अन्य शिकायतों का निवारण किया गया, 16 जन्म प्रमाणपत्रा, 13 मृत्यु प्रमाणत्रा, 11 विवाह प्रमाण पत्रा ज़ारी, सामाजिक सुरक्षा के तहत 8 वृद्धावस्था पेंशन, 3 विधवा पेंशन, 2 विशेष योग्यजन पेंशन स्वीकृति ज़ारी, एमजेएस के तहत राजियावास अटलसेवा केन्द्र पर 5 नीम व 5 शीशम के पौधों का रोपण किया गया, पालनहार योजना के तहत 2 आवेदन पत्रा ऑनलाईन भिजवाए गए, सॉयल हैल्थ हेतु 10 नमूनों का संकलन, पंचायत क्षेत्रान्तर्गत 6 पुराने भवनों का विनियमितीकरण, 4 भूखण्डों का आवंटन रियायत दर पर किया गया, भामाशाह योजना के तहत 260 जनों को योजना की जानकारी, 24 का नामांकन किया, 12 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन, एनएफएसए के तहत 998 कार्डाे की सीडिंग किये जाने के साथ विभिन्न हितकारी जानकारी प्रदान कर ग्रामीणों को मौके पर राहत प्रदान की गई।–00–
होली पर्व व बादशाह मेला आयोजन को लेकर एसडीएम द्वारा 6 मार्च को बैठक आहूत
ब्यावर, 3 मार्च। प्रतिवर्ष की भांति होली, बादशाह मेला पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, 12 मार्च को होली, 13 मार्च को धुलण्डी एवं 14 मार्च को बादशाह मेला का आयोजन होगा। इस दृष्टि से उपजिला मजिस्ट्रेट पीयूष समारिया ने कानून व शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु उपखण्ड कार्यालय ब्यावर परिसर स्थित सभागार में सोमवार 6 मार्च को सायं 4 बजे आवश्यक बैठक आहूत की है। उप जिला मजिस्ट्रेट श्री समारिया के अनुसार उक्त बैठक में नगरपरिषद, राजस्व, आबकारी, चिकित्सा, विद्युत, पेयजल, अग्निश्मन, रोड़वेज, पुलिस, दूरभाष सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं भरत कुमार मंगल,बादशाह मेला संयोजक, बादशाह मेला समिति अध्यक्ष रामस्वरूप गर्ग आदि पदाधिकारीगण भाग लेंगे।–00–
भूमि अवाप्ति के मुआवजा चैक वितरण हेतु शिविर 6 व 7 मार्च को
ब्यावर, 3 मार्च। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर ब्यावर-गोमती खण्ड पर सड़क निर्माण प्रयोजन से निकटवर्ती ग्राम दांदोला व तारागढ़ अवाप्त की गई भूमि संबंधी चैक तथा शेष बचे मुआवजा चैक के लिए चैक वितरण शिविर उपखण्ड कार्यालय ब्यावर परिसर स्थित मीटिंग हॉल में 6 व 7 मार्च को प्रातः 10 से शुरू होगा।
सक्षम प्राधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी ब्यावर पीयूष समारिया के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 ब्यावर-गोमती खण्ड निमार्ण हेतु उपखण्ड क्षेत्रा आ रहे गांवों में भूमि अवाप्ति के अन्तर्गत आबादी/सिवायचक भूमि में स्थित संरचनाओं का भुगतान पारित अवार्ड व सत्यापित स्वामित्व प्रमाण पत्रा से संरचना धारकों को मुआवजा राशि दिये जाने के अनुक्रम में 6 व 7 मार्च को ग्राम दांदोला, तारागढ़ तथा शेष बचे चैक के लिए चैक वितरण शिविर लगाया जाएगा, अतः संबंधित पात्रा व्यक्ति नियत तिथि को शिविर में उपस्थित होकर नियमानुसार मुआवजा चैक प्राप्त कर सकेंगे। –00–