पोस्ट ऑफिस के करोड़ों रूपये के चेक़ अजमेर जिले की विभिन्न बैंकों ने किये अनादरित

अजमेर 3 मार्च 2017, अजमेर जिले के जमाकर्ताओं द्वारा अजमेर मुख्य डाकघर में करोड़ों रूपये जिसमें की एम.आई.एस., टी.डी.आर., एन.एस स़ी., आर. डी., व अन्य बचत योजनायों में करोड़ों रुपयों का निवेश किया जाता है | अजमेर मुख्य डाकघर द्वारा अपने निवेशकर्ताओं को उनकी जमाओं की परिपक्वता हो जाने पर चेक जारी कर दिया जाता है जिसे जमाकर्ता अपने बैंक खाते में समाशोधन के लिए लगा देता है और उसके खाते में 2 दिवस में पैसा आ जाता है|
एडवोकेट विकास अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 01/03/2017 से एस. बी. आई. बैंक ने अपने क्लीयरिंग हॉउस गृह में ऑनलाइन क्लीयरिंग की व्यवस्था लागू की है जिसके अनुसार अब किसी भी बैंक को चेक लेकर क्लीयरिंग हॉउस में व्यक्तिगत रूप से नहीं आकर उनकी अपनी बैंक में बैठे बैठे ही सी.टी.एस. स्कैनर से चेक स्कैन कर चेक को क्लियर करना होगा| अर्थात अब जो भी चेक क्लीयरिंग के लिए प्रस्तुत होगा वह सी.टी.एस. स्कैनर से स्कैन होकर ही क्लियर होगा | अजमेर मुख्य डाकघर द्वारा अपने जमाकर्ताओं को जो चेक जारी किये जा रहे हैं वह भारतीय स्टेट बैंक मुख्या शाखा अजमेर के हैं जिस पर MICR कोड गलत प्रिंट हो रखा है जिसके कारण हज़ारों की तादाद में सी.टी.एस. स्कैनर चेक में गलत MICR कोड अंकित होने की वजह से उन्हें अनादरित कर रहा है जिसका खामियाजा हज़ारों लोगों को भुगतना पड रहा है | यहाँ यह उल्लेखनीय है कि पोस्ट ऑफिस का चेक भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है जिसे अनादरित करने से पहले बैंक को डाकघर से समुचित समन्वय व बातचीत कर ही भारत सरकार के चेक को अनादरित करने जैसा कदम उठाना चहिये | लोगों को अपनी जमाओं की परिपक्वता का चेक अजमेर मुख्य डाकघर द्वारा गलत दिया जा रहा है जिसके कारण वह भारतीय स्टेट बैंक उक्त चेक को अनादरित कर रहा हैं जो की अजमेर डाकघर की घोर लापरवाही दर्शाता है | इसी क्रम में आज एडवोकेट विकास अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 25/02/2017 को उनके पिता निहालचंद अग्रवाल के नाम का एक चेक रूपये 2,82,538/- अजमेर मुख्य डाकघर ने जारी किया था किन्तु उपरोक्त कारणों से वह भी अनादरित हो गया और वह कभी अपनी बैंक, कभी पोस्टमॉस्टर, से अपनी समस्या के समाधान के लिए व्यथित हो रहा है |
सही MICR 305002002 कोड, चेक में अंकित गलत MICR 305002098

विकास अग्रवाल
एडवोकेट

error: Content is protected !!