जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गांव में तत्काल दवा छिड़काव कराने के निर्देश
अजमेर 03 मार्च। ग्राम पंचायत मुहामी में कलातों की ढाणी के ग्रामीणों के लिए आफत बनी मख्खियों की परेशानी से निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को जिला प्रमुख वंदना नोगिया से मिलकर समस्या से समाधान कराने के लिए ज्ञापन सौपा है। ग्रामीणों ने मख्खियों से हो रही परेशानी का विडियों क्लिप भी जिला प्रमुख का दिखायी।
शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय पहुंचकर ग्राम कलातों की ढाणी के ग्रामीणों ने मख्खियों की परेशानी से जिला प्रमुख को अवगत कराते हुए ग्राम के पास चल रहें पॉल्ट्री फार्म से हो रही परेशानी से अवगत कराया। ग्राम से दर्जनों महिला-पुरूषों ने एक स्वर में मख्खियों से हो रही परेशानी का कारण समीप ही चल रहे पॉल्ट्री फार्म में सफाई का अभाव बताया है। ग्रामीणों ने बताया कि पॉल्ट्री फार्म के मालिक से बार-बार आग्रह करने के बाद भी सफाई नही करने से ग्राम में लाखों की तादात में मख्खियां हो गयी है, जिससें ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों की समस्या की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने मुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दूरभाष से ग्राम कलातों की ढाणी में दवाई का स्प्रे कराने के निर्देश दिये। जिला प्रमुख ने ग्रामीणों को विश्वास दिया कि इस प्रकरण को अजमेर जिला कलक्टर गौरव गोयल को अवगत कराते हुए कोई स्थाई समाधान करवाया जायेगा।
(विकास जादम)
जिला समन्वयक, आईईसी
जिला परिषद, अजमेर
9829357770, 9530300419