यूनाइटेड अजमेर मुहिम की मैत्री क्रिकेट मैच की शृंखला में आज रविवार दिनांक 5-3-17 को सुबह 8 बजे मंडल कार्यालय स्थित अजमेर मंडल खेलकूद संघ स्टेडीयम ( GLO ) में अजयमेरु प्रेस क्लब व यूनाइटेड अजमेर की टीम के मध्य खेला जाएगा खेला जाएगा।
यूनाइटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक के अनुसार ये मैत्री मैच की शृंखला का लक्ष्य क्रिकेट के द्वारा अजमेर के लिए एक जुट होकर सामुदायिक भावना का विकास है । जिस से अजमेरवासी एक हो कर इस के विकास में अपना सार्थक योगदान देने इकट्ठा हों ।
यूनाइटेड अजमेर के क्रिकेट कप्तान व प्रभारी शम्मी शर्मा के अनुसार मेज़बान टीम इस प्रकार है –
इमरान अल्लारखा ( कप्तान )
अभि माथुर , अनुज गांधी , अनुपम राणा , राहुल जैसवाल , रवि मित्तल , रोहित छीपा , सिद्धार्थ छाजेड , सनी डाबरिया , सनी खंडेलवाल , सुप्रभात माहेश्वरी , विपुल खंडेलवाल , सागर टाँक ,टीम मैनेजर – नीरज जैन
अजयमेरु प्रेस क्लब टीम – डॉक्टर रमेश अग्रवाल ( कप्तान ) , डॉक्टर प्रखर भारद्वाज , डॉक्टर अतुल दुबे , हेमंत गोयल , अकलेश जैन , मासूम अली , योगेश सारस्वत , अतुल सिंह , अखिल शर्मा , जितेंद्र कुमार , धीरेंद्र सिंह पालरिया, अनिल आइनानी , हिम्मत सिंह चौहान , आई पी वैष्णव , नेमीचंद तंबोली, कुलवंत सिंह , चंद्रशेखर शर्मा , जितेंद्र सिंह शेखावत , टीम मैनेजर – राजेंद्र गुंजल
यूनाइटेड अजमेर के प्रवक्ता नीरज जैन व सुशील पाल के अनुसार ये मैच सुबह 8 बजे शुरू होगा और ये अंतरराष्ट्रीय नियमानुसार 20-20 ओवर का होगा । दोनों टीमों को सुबह 7.30 बजे रिपोर्ट करना आवश्यक होगा ।
मैच के अंपायर दीपक डाँगी व प्रदीप सेन होंगे और आँखों देखा हाल सूर्यकांत पांडेय व दीपेन्द्र गौड़ द्वारा सुनाया जाएगा ।