नव सम्वत्सर हर साल की भाँती इस बार भी बड़े धूमधाम से मनाया जायेगा

zzअजमेर 07 मार्च। नव सम्वत्सर समारोह समिति अजयमेरू की बैठक आज सुनील दत्त्त जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से तय हुआ कि नव-सम्वत्सर पखवाड़े 2017 विक्रम सम्वंत 2074 का आयोजन 15 मार्च से 31 मार्च तक कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
निरंजन शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 15 मार्च से 27 मार्च तक विचार गोष्ठीया व परिचर्चाये आयोजित की जायेगी, जिसके संयोजक मोहन खण्डेलवाल रहेंगे। इसी क्रम में शहर के विभिन्न वर्गाे जैसे व्यापारिक एसोसियेशन, कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न समाजों के प्रमुखों की बैठकों का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें उन सभी के साथ नव सम्वत्सर के महत्व एवं समारोह मनाने के विषय में परिचर्चा की जायेगी। व्यापारिक संगठनों की जिम्मेदारी बलराम हलरानी व तुलसी सोनी, कर्मचारी वर्ग विद्यालयों, विश्वविद्यालयों में सुशील बिसू,आनंद सिंह राजावत, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, ललित शर्मा, दिपिका शर्मा, सुरेश साहू, जिनेश, व सावित्री शर्मा अन्य समाज प्रमुखों को जिम्मेदारी दी गयी है। नव सम्वत्सर की पूर्व संध्या पर दीपयज्ञ की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सेविका समिति, गायत्री परिवार एवं बजरंग दल जिसमें लीलामणि, मनीषी, अलका को दी गयी है।
सचिव सोमरत्न आर्य ने बताया कि 26 मार्च को राष्ट्र रक्षायज्ञ का आयोजन सामाजिक समरसता के रूप में किया जायेगा जिसमें प्रमुख रामचरण बंसल व प्रदीप शर्मा होगें। विक्रम मेला का आयोजन नगर निगम, अजमेर द्वारा 27 मार्च को आयोजन किया जायेगा जिसमें वरिष्ठजनों का अभिननंदन व आतिशबाजी की जायेगी। जिसकी जिम्मेदारी धर्मेन्द्र गहलोत, रमेश सोनी व नीरज जैन को दी गई है।
नव सम्वत्सर के दिन शहर के सभी मंदिरों पर पताका परिवर्तन एवं नव सम्वत्सर शुभकामना संदेश पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी सम्मानसिंह , मोहन यादव, भवंरलाल टाक, शशि प्रकाश इंदोरिया, लेखराज सिंह व संजय तिवारी सहित विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं को दी गयी है।
शहर में प्रचार प्रसार के लिये राजेन्द्र लालवाणी, जे.के.शर्मा, ओमप्रकाश भडाना, सम्पत सांखला को जिम्मेदारी दी जायेगी। नवसंवत्सर केसरी के प्रमुख कंवलप्रकाश किशनानी, नारायणलाल गुप्ता रहेगें।
नव सम्वत्सर के दिन शहर के विभिन्न चौराहों पर नागरिक अभिनन्दन एवं नव सम्वत्सर शुभकामना की जिम्मेदारी शहर के विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को दी गयी है।

निरंजन शर्मा
मों. 9828171560

error: Content is protected !!