श्याम भक्तों ने किया अखण्ड ज्योति पाठ
ब्यावर, 7 मार्च। खाटू की तरह ब्यावर में भी कलयुग अवतारी बाबा श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्याम मंदिर में आठवां वार्षिक महोत्सव मंगलवार को प्रारंभ हुआ। बाबा की पूजा-अर्चना व अखण्ड ज्योत प्रज्जवलन के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरूआत हुई। हेमेंद्र कौशिक, सुनिक कौशिक, मोनिका कौशिक, मुकेश गर्ग, सुमित सारस्वत, गौरव गर्ग, दिलीप खत्री, विनेश कौशिक ने पूजा में भाग लिया। पुजारी विकास शर्मा व मनोज शर्मा ने मोरपंख से आकर्षक श्रृंगार कर मनमोहक दरबार सजाया। इसके बाद श्याम भक्तों ने सामूहिक श्याम अखण्ड ज्योति पाठ किया। ओमप्रकाश खण्डेलवाल, चर्चित मंगल, अंकुर मित्तल, मनोज अग्रवाल, संस्कार मंगल, कौशल्या कौशिक, शकुंतला गर्ग, रत्ना, गौरव सक्सेना, भरत मंगल, अभिषेक सटाक, विजय मंडोरा, हिमांशु अग्रवाल, निशांत मंगल ने पाठ में भाग लिया।
सुनिल कौशिक ने बताया कि बुधवार को श्याम जन्मोत्सव के मौके पर दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। प्रातः प्रातः 8 बजे श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्याम मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों व बाजारों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में बाबा की सवारी के आगे कलश धारण किए महिलाएं शामिल होंगी। प्रातः 11 बजे श्याम बाबा का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। रात्रि 8 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें श्यामा श्याम वंदना परिवार के गायक गोपाल वर्मा सुमधुर भजनों की सरिता बहाएंगे। कार्यक्रम में बाबा श्याम के साथ फूलों से होली खेली जाएगी। महोत्सव में मोहित गर्ग, मयंक सिंहल, देवेश गर्ग, दीपेश गोयल, अंकित गर्ग, दीपक कुमावत, केतकी कौशिक सहित कई श्याम भक्त भाग ले रहे हैं।